OnePlus Ace

OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 16GB रैम के साथ होगा लॉन्च – OnePlus इस समय अपनी आगामी Ace सीरीज के स्मार्टफोन पर कार्य कर रहा है। इस समय वनप्लस का OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर काफी ज्यादा डिमांड में है। वही खबर आ रही है कि अगले साल जनवरी में वनप्लस अपना OnePlus 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। आईए अब हम आपको इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस

कुछ समय पहले टिपस्टर ने आगमी Ace 3 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक किए थे। वहीं अब इस सीरीज के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी सामने आई है। बता दे की टिपस्टर के मुताबिक OnePlus Ace 3 में मेटल फ्रेम वाला डिजाइन होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 1.5k कर्व्ड डिस्प्ले होगी तथा यह एक स्टाइलिश गन मेटल ग्रे ग्लास बॉडी के साथ मिलेगा।

स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलेगा। साथ ही इसमें आपको 5500 mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। वही कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने वाला है। वहीं अब स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारे में बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits अधिकतम ब्राइटनेस के साथ 6.74 LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में OnePlus Ace 3 को गीकबेंच पर देखा गया था। जिसमें यह देखा जा सकता है कि वनप्लस के आगामी Ace 3 स्मार्टफोन में भी कंपनी पहले जैसे वनप्लस स्माटफोन का डिजाइन देने वाली है। बता दे कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर चलेगा तथा यह स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में चीन में सबसे पहले लांच किया जाएगा।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है