OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन 21 मार्च को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स – पिछले कुछ दिनों से OnePlus Ace 3V के फीचर्स को लेकर जानकारी सामने आ रही थी। परंतु अब OnePlus ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के चीन में लांच होने की तारीख के बारे में घोषणा कर दी है। दरअसल OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन 21 मार्च गुरुवार को लांच होने वाला है तथा इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही में इसमें आपको 512GB UFS 4.0 स्टोरेज और 16GB तक LPDDR5x की रैम उपलब्ध कराई जाएगी। आईए अब हम आपको OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
OnePlus Ace 3V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
दरअसल इस फोन का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी अलग रखा गया है। इसमें एक ही आईलैंड में वर्टिकल कैमरा स्टेक दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord CE 4 के तौर पर पेश किया जा सकता है। जो कि भारत में 1 अप्रैल को लॉन्च होगा।
हालांकि अभी वनप्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। परंतु माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्पले मिलने वाली है तथा यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर बेस्ड Oxygen OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसके रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 OIS कैमरा, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं इसमें आपको सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 100 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500 mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है।






