शानदार क्वालिटी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में से एक OnePlus बहुत ही जल्द ग्लोबल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 को लॉन्च करने की पुरजोर तैयारी में है। आपको बता दें कि OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन मार्केट में पहले से मौजूद स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। लेकिन खबर यह मिली है कि इस स्मार्टफोन के लांच होने से पहले ही इस के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो चुकी हैं। OnLeaks ने लीक होने के बारे में जानकारी दी और बताया है कि OnePlus Nord CE 3 Smartphone के रेंडर्स प्रोटोटाइप यूनिट पर बेस्ड हैं। इसी के साथ-साथ अगर इस फोन के लुक्स की बात करें तो यह फोन आपको ग्लॉसी ब्लैक कलर में देखने को मिल सकता है। इस पोस्ट में अब आगे बात करते हैं कि यह स्मार्टफोन कैसा होगा तथा इसके स्पेसिफिकेशन क्या होंगे।
OnePlus Nord CE 3 का डिजाइन
रेंडर्स के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ऐसा बताया जा रहा है कि OnePlus Nord CE 3 के डिजाइन में यूजर्स को काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की डिजाइन में कर्व्ड ऐजस के बजाय फ्लेट साइड्स दिए गए हैं। इसी के साथ आपको डिस्प्ले पर इनबिल्ड सेल्फी कैमरा दिया गया है, स्मार्टफोन के स्लिम बैजेल्स के लिए साइड्स दिए गए हैं तथा साथ ही टॉप पर सेंटर पंच होल कटआउट इस फोन की डिजाइन में देखने को मिल रहा है। बाई तरफ इस स्मार्टफोन के वॉल्यूम बटन दिए गए है। इसी के साथ ही पावर बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर को दाईं तरफ उपलब्ध कराया गया है।
बात करें अगर इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में तो इसके रीयर कैमरा मैं आपको दो कैमरा दिए गए हैं, ऊपर टॉप में बड़ा सिंगल कैमरा दिया गया है तथा नीचे दो लेंस ऐड हैं। स्मार्ट फोन के कैमरा के बगल में ही एक एलईडी फ्लैशलाइट दी गई है इसके नीचे ब्रांड का लोगो OnePlus है। ऊपर टॉप पर आपको बात करने के लिए माइक्रोफोन दिया गया है तथा इस स्मार्ट फोन का स्पीकर ग्रिल नीचे के साइड है, स्पीकर ग्रिल के साथ ही आपको चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है और एक माइक्रोफोन है।
OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Nord CE 3 Specifications के बारे में सूचना दी जाए तो आपको बता दें कि OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन के डिजाइन के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस भी OnLeaks द्वारा लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz दिया गया है। वनप्लस के इस आने वाले स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इस स्मार्टफोन में आपको 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान की जाएगी।
OnePlus Nord CE 3 Android 13 Operating System पर काम करेगा। स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में बात की जाए तो इसमें जो रीयर कैमरा दिए गए हैं जिसमें 108MP का पहला मुख्य कैमरा है और 2MP का दो कैमरे दिए जाएंगे। वनप्लस के इस स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे की बात की जाए तो इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलने वाला है। स्मार्ट फोन का फिंगरप्रिंट साइड में होने वाला है जो की साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के रूप में होगा। चलिए अब बात कर लेते हैं इसकी बैटरी के बारे में तो इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी देखने को मिलेगी।
OnePlus Nord CE 3 भारत में कब होगा लांच ?
वर्तमान समय तक वनप्लस कंपनी द्वारा OnePlus Nord CE 3 फोन के लांच की तारीख के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में साल 2023 की शुरुआत में देखने को मिल सकता है ।
