oppo A58 5G

हाल ही में चीनी बाजार में Oppo ने मिड रेंज में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A58 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले डुएल सिम कनेक्टिविटी के साथ दी गई है। वही कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध है। वही सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है। बैटरी के लिए स्मार्टफोन में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए अब हम आपको Oppo के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oppo A58 5G की उपलब्धता तथा प्राइस

जानकारी के लिए बता दें कि Oppo A58 5G चीन में प्री बुकिंग के लिए ओप्पो के चीनी ऑनलाइन स्टोर पर मौजूद है। कीमत की बात करें तो CNY 1699 अर्थात 19,000 रूपए 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरीअंट की प्राइस है। वही यह स्मार्टफोन Star Black, Tranquil Sea Blue और Breeze Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी द्वारा यह बताया गया है कि 10 नवंबर से यह स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा या नहीं। इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo A58 5G के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में मिलती है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz तथा रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल है। यह फोन Dimensity 700 GPU के साथ MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर पर कार्य करता है। वही 8GB रैम इसमें स्टोरेज के लिए दी गई है। कैमरे की बात की जाए तो इसमें डुएल कैमरा दिया गया है। जिसके अंतर्गत f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा  f/2.4 अपर्चर के साथ उपलब्ध कराया गया है। वहीं स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

स्मार्टफोन का वजन 188 ग्राम तथा डायमेंशन के लिए चौड़ाई 75.04mm, लंबाई 163.8mm और मोटाई 7.99mm है। स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। वही यह स्मार्टफोन एंड्राइड 12 पर बेस्ट ColorOS 12.1 पर कार्य करता है। इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ v5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और Wi-Fi 5 कनेक्टिविटी के लिए दिया गया है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।