Oppo ने जारी किया ColorOS अपडेट, मिलेंगे नए AI फीचर्स – Oppo स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने ColorOS में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के कई फीचर्स जोड़े हैं। जिसे OnePlus और Oppo के स्मार्टफोन में दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह फीचर्स इस ऑपरेटिंग सिस्टम के इंटरनेशनल वर्जन में उपलब्ध कराए जाएंगे या नहीं।
दरअसल AI स्ट्रेटजी कॉन्फ्रेंस में Oppo ने इन फीचर्स को जोड़ने की बारे में बताया है। जिनमें से कुछ फीचर्स Samsung Galaxy S24 सीरीज और Google Pixel 8 सीरीज में दिखाई दिए थे। कंपनी ने बताया है की ColorOS अपडेट में 100 से अधिक AI फीचर्स जोड़े जाएंगे। जिसमें कंपनी ColorOS अपडेट में फोटोग्राफी के लिए AI डिलीशन फीचर्स भी लाई है। जिसके अंतर्गत किसी इमेज में किसी विशेष एरिया को हाईलाइट करने पर AI गैर जरूरी ऑब्जेक्ट को ऑटोमेटिक पहचान कर उन्हें हटा सकती है। AI कॉल समरी फीचर भी इस OS में जोड़ा जा रहा है।
ColorO में वॉइस इनेबल्ड असिस्टेंट पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह AI फीचर्स सबसे पहले OnePlus और Oppo के 16 स्मार्टफोंस में ColorOS अपडेट के जरिए मिलने वाले हैं। इन स्मार्टफोंस में Oppo Find X7, Oppo Find X7 Ultra, Oppo Reno 11, OnePlus 12, Oppo Reno 11 Pro, Oppo Find X6 series, Oppo Reno 10 series, Oppo Find N3, Oppo Find N3 Flip, OnePlus Ace 2, OnePlus Ace 2 Pro, OnePlus 11, OnePlus Ace 3, जैसे स्मार्टफोन शामिल है।
कंपनी ने हाल ही में Oppo Find X7 Ultra स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें दो पेरिस्कोप कैमरा मिलते हैं। वही इस सीरीज में कंपनी ने Oppo Find X7 को भी लॉन्च किया था। जिसमें हेसलब्लेड की ब्रोडिंग वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वही आपको बता दे कि इस सीरीज का टॉप वैरियंट Oppo Find X7 Ultra पहला ऐसा फोन है जिसमें सोनी का सेकंड जेन 1 ईच टाइप सेंसर मिलता है। यह स्मार्टफोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।
वहीं इसका बेस वेरिएंट Oppo Find X7 में 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ तथा 5000 mAh की बैटरी 100 वोल्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। वही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डायमेंसिटी 9300 प्रोसेसर उपलब्ध कराया गया है।
