Oppo Find X7 Ultra

Oppo Find X7 Series: दुनिया का पहला 2 पेरिस्कोप कैमरे वाला फोन हुआ लॉन्च – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने चीन में Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दरअसल Oppo Find X7 Ultra दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। जिसमें दो पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाले हैं। साथ ही इस फोन में आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज भी दी जा रही है तथा प्रोसेसर के बारे में बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जैन 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं इसमें बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग की खूबियां भी शामिल है। आइए अब हम आपको Oppo Find X7 Ultra के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oppo Find X7 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

Oppo Find X7 Ultra स्मार्टफोन में आपको 6.82 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। जो की 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें आपको अधिकतम 16GB रैम सपोर्ट के साथ 512GB स्टोरेज भी मिलने वाली है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है।

वही इस स्मार्टफोन का मुख्य आकर्षण इसका कैमरा परफॉर्मेंस है। दरअसल इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 2 पेरिस्कोप कैमरे हैं। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें दो पेरिस्कोप कैमरे दिए जा रहे हैं। वही सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। यह स्मार्टफोन एक बेहतर गुणवत्ता वाले फोटो क्लिक करने में सक्षम है।

बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो Oppo Find X7 Ultra में 100W की सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही यह स्मार्टफोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में आपको गोरिल्ला ग्लास के अलावा ip68 रेटिंग मिलती है जो कि इसे पानी और धूल से बचाती है।

Oppo Find X7 के स्पेसिफिकेशंस

Oppo Find X7 के स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्पले मिलता है जो की Find X7 Ultra की तरह ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits ब्राइटनेस के साथ आता है। हालांकि इस स्मार्टफोन में आपको Mediatek Dimensity 9300 प्रोसेसर मिलता है तथा इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा व्हाइट कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी 5000mAh की बैटरी से लैस है जो की 100 वोल्ट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra की कीमत

Oppo Find X7 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 70,000 रुपए रखी गई है। वहीं इसके हाई वेरिएंट जो की 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत 80,000 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, डार्क ब्लू और लाइट ब्राउन जैसे कलर्स में उपलब्ध है।

वही Oppo Find X7 की बात की जाए तो इसका बेस्ट वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 46000 रुपए में आता है तथा इसका हाई वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ 58,000 रुपए में आता है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है