smartwatch

चीन में मात्र 11 रुपए में मिल रहा Oppo Watch का स्ट्रैप, जानिए वजह – आज से 3 साल पहले साल 2020 में Oppo Watch स्मार्ट वॉच लॉन्च हुई थी। उस समय काफी यूजर्स ने Oppo की इस स्मार्ट वॉच को पसंद किया था। भारत में भी ओप्पो वॉच को काफी सफलता मिली थी। क्योंकि यह कंपनी की इकलौती स्मार्ट वॉच थी। उस समय ऐसा कोई भी दूसरा प्रोडक्ट ग्लोबल मार्केट में नहीं था। हालांकि अब Oppo Watch का ऑफिशियल स्ट्रैप चीन में बेहद कम कीमत में बेचा जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार Oppo Watch के स्ट्रैप रबर, स्टेनलेस स्टील, लेदर और नायलॉन जैसे पदार्थ में आते हैं। हालांकि इन स्ट्रैप की साइज भी अलग-अलग है और उनकी कीमत भी अलग-अलग है। परंतु लिमिटेड टाइम के लिए Oppo Watch के यह सभी तरह के स्ट्रैप चीन में मात्र एक युआन यानी कि लगभग ₹11 में ही बेचे गए।

दरअसल Oppo Watch लगभग 3 साल पुरानी वॉच है। उस समय जिस भी यूजर ने Oppo की यह स्मार्ट वॉच खरीदी होगी। उनमें से बहुत कम यूजर इस समय इस स्मार्ट वॉच को उपयोग कर रहे होंगे। अब तक कई यूजर दूसरे स्मार्ट वॉच में शिफ्ट हो गए होंगे। माना जा रहा है कि कंपनी की योजना इस स्मार्ट वॉच को बंद करने की होगी इसलिए वह बचे हुए स्ट्रेप्स का स्टॉक निकालना चाहती होगी। इसके लिए उसने चीन में इन स्ट्रेप्स को काफी कम कीमत में बेचना शुरू कर दिया।

वहीं Oppo Watch के फीचर्स की बात की जाए तो Oppo की इस स्मार्ट वॉच को भारत में 41mm और 46mm वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इन स्मार्ट वॉच में दाएं और दो फिजिकल बटन भी दिए गए थे। यह स्मार्ट वॉच कॉल Qualcomm Snapdragon वियर 2500 प्रोसेसर तथा Apollo 3 को -प्रोसेसर से लैस थी। जिसमें आपको 500 nits की अधिकतम ब्राइटनेस भी मिलती थी। यह स्मार्ट वॉच पावर सेविंग मोड में स्टेप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे कार्य करने में सहायता प्रदान करती थी।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है