Oukitel

Oukitel C38 स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में देगा एक महीने का स्टैंडबाय बैकअप, जानिए कीमत – चीन बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oukitel ने हाल ही में Oukitel C38 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5150 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। साथ ही इसमें आपको 2K डिस्प्ले मिलता है। बता दे कि फोन का वजन 200 ग्राम है। कंपनी इसमें Mediatek का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दे रही है। दरअसल कंपनी ज्यादातर रग्ड स्मार्टफोन पर कार्य करती है परंतु नया स्मार्टफोन एलिगेंट डिजाइन के साथ तैयार किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। वहीं इस समय Oukitel C38 का एकमात्र 6GB रेम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है जिसकी कीमत लगभग 19000 रुपए निर्धारित की गई है। इस पर कंपनी 35% का डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। जिसके बाद ग्राहक इसे 12500 रुपए में खरीद सकते हैं।

इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। यह स्मार्टफोन 12 nm प्रोसेसर पर बने ऑक्टा कोर Mediatek MT8788 चिपसेट से लैस है तथा आउट ऑफ़ द बॉक्स स्मार्टफोन Android 13 पर कार्य करता है। जैसा कि हमने आपको बताया इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि आप स्टोरेज को 18GB वर्चुअल बढ़ा सकते हैं जिसके बाद यूजर के पास 24GB RAM हो जाएगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके फ्रंट में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा तथा रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में 18 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5150 mAh की बैटरी उपलब्ध है। वही कंपनी दावा कर रही है कि यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 26 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक तथा एक महीने से ज्यादा का स्टैंडबाई टाइम दे सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ड्यूल बैंड वाईफाई 5, ब्लूटूथ और ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट मिलता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।