Oukitel कंपनी ने अपना नया Oukitel Rugged Smartphone Oukitel WP21 लॉन्च कर दिया है। Oukitel कंपनी खास तौर पर Rugged smartphone उन यूजर्स के लिए बनाती है, जो कि स्मार्टफोन को कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से इस्तेमाल कर पाए। यही कारण है कि Oukitel कंपनी इन स्मार्टफोन को इस तरह से डिजाइन करती है, जिससे ये फोन भीगने, गिरने और बेपरवाही से हैंडल करने पर आसानी से खराब नहीं होते हैं, आपको बता दें कि नया Oukitel WP21 भी कुछ ऐसे ही कई खासियतों के साथ आता है।इस स्मार्टफोन में आपको 9,800 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और IP68 रेटिंग के साथ यह फोन आता है, जो की इसे पानी से बचाता है। डस्ट रसिस्टेंस के मामले में बात करें तो यह IP69K के साथ आता है। Oukitel WP21 स्मार्टफोन के फीचर्स तथा कीमत के बारे में सारी जानकारी नीचे प्रदान की गई है|
Oukitel WP21 की प्राइस
Oukitel WP21 की कीमत 280 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब लगभग 23 हजार रुपये बताई जा रही है। Oukitel WP21 Smartphone की सेल 24 नवंबर से शुरू होगी। सेल शुरू होने के साथ ही आप इसे Aliexpress से खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप चाहे तो Oukitel WP21 को कंपनी की ऑफिशयल वेबसाइट पर लिस्टेड होने के बाद खरीद सकते हैं ।
Oukitel WP21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Oukitel WP21 मैं सबसे पहले बात करें डिस्प्ले की तो इस फोन में 6.78 इंच स्क्रीन एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिलता है। Oukitel WP21 में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। Oukitel WP21 की बैक साइड में भी एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया गया है, जो कि इस फोन को बाकियों से अलग बनाती है। इसके अंतर्गत यूजर्स म्यूजिक कंट्रोल, नोटिफिकेशंस और कैमरा व्यू फाइंडर जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब बात कर लेते हैं इस फोन के कैमरा के बारे में तो Oukitel WP21 64 मेगापिक्सल का जिसमें Sony IMX 686 मेन सेंसर दिया गया है। इसी के साथ इसमें 20 मेगापिक्सल का एक नाइट विजन कैमरा भी मिलता है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो सेंसर भी प्रदान किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया की Oukitel Rugged Smartphone बनाने के लिए काफी प्रचलित है और इसीलिए इस फोन में आपको वाटर रेजिस्टेंस IP68 रेटिंग तथा धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP69K डस्ट रसिस्टेंस मिलती है। कई फोन खराब मौसम में काम करना बंद कर देते हैं लेकिन Oukitel WP21 में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है जिससे इसे हर तरह की मौसमी परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Oukitel WP21 मैं आपको Helio G99 चिपसेट प्रोसेसर मिलता है, यह Android 12 OS पर कार्य करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 9,800 mAh बैटरी दी गई है जिसके लिए कंपनी का दावा कुछ इस प्रकार है कि यह स्मार्टफोन 1,150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम के साथ आता है और इसमें आपको 12 घंटे का लगातार तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है। Oukitel WP21 में 12 जीबी रैम है और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माईक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से एक्सटर्नल स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। Oukitel WP21 फोन में Bluetooth 5.0, NFC और GNSS पॉजिशनिंग का सपोर्ट आपको प्रदान किया गया है। अब अगर बात करें उसके डाइमेंशन के तो इस फोन की लंबाई 177.3, चौड़ाई 84.3 और मोटाई 14.8mm तथा इस फोन का वजन 398 ग्राम है।
