Paytm

RBI के ऑर्डर के बाद अब Paytm ने किया Payment Bank unit से किनारा – रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया यानी कि आरबीआई ने पेटीएम के पेमेंट बैंक यूनिट को बंद करने का आर्डर दिया है। जिसके बाद पेटीएम ने अपनी पेमेंट बैंक यूनिट से कुछ एग्रीमेंट को भी समाप्त कर दिया है। हालांकि अभी तक कंपनी द्वारा यह नहीं बताया गया है कि किन एग्रीमेंट को समाप्त किया गया है। परंतु माना जा रहा है कि कंपनी ने यह फैसला कंप्लायंस को लेकर हो रही आशंकाओं के कारण लिया है। आरबीआई के इस आर्डर के बाद पेटीएम के शेयरों में भी काफी ज्यादा गिरावट देखी गई थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम को चलने वाली इसकी बैंकिंग यूनिट और One 97 Communications ने आपसी सहमति से विभिन्न इंटर कंपनी एग्रीमेंट को समाप्त करने पर सहमति प्रदान कर दी है। इस दौरान पेटीएम पेमेंट बैंक ने शेयर होल्डर एग्रीमेंट को भी आसन बनाने पर सहमति दे दी है। एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि एग्रीमेंट के मुताबिक पेटीएम पेमेंट बैंक और पेटीएम संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि पेटीएम पेमेंट बैंक में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की 51% की हिस्सेदारी रही है। बाकी की हिस्सेदारी पेटीएम के पास है। बीते दिनों विजय शेखर शर्मा ने पेमेंट्स बैंक यूनिट के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के तौर पर इस्तीफा भी दे दिया था। बता दे कि आरबीआई ने 15 मार्च तक पेटीएम पेमेंट बैंक को अपना कामकाज बंद करने के लिए कहा है। वहीं सूत्र के द्वारा यह पता चला कि पेटीएम ने यह मान लिया है कि उसके पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द होने वाला है। हालांकि इसके बाद कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज में जा सकती है।

आरबीआई और केंद्र सरकार की भारतीय फिनटेक कंपनियों में हिस्सेदारी को लेकर चिंताओं के कारण पिछले वर्ष पेटीएम में चीनी इन्वेस्टर की हिस्सेदारी काफी कम कर दी गई थी। इस दौरान चीन की अलीबाबा ने पेटीएम में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी। वहीं जापान के सॉफ्टवेयर बैंक ग्रुप भी ओपन मार्केट डील्स के जरिए पेटीएम में अपने हिस्सेदारी को कम कर दिया था। जिसके बाद कंपनी में विजय शेखर शर्मा के हिस्सेदारी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं अब आरबीआई ने पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के आवेदन को भी अस्वीकार कर दिया है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।