Paytm करेगा कर्मचारियों की छंटनी, सेल्स में आई भरी गिरावट – Paytm कंपनी जल्द ही अपने वर्कर्स की छंटनी करने वाली है। दरअसल फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी पेटीएम कंपनी ने बताया है कि वह अपने नॉन कॉर एसेट्स में कटौती करने वाली है। दरअसल फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में पेटीएम को चलने वाली One 97 Communications के रेवेन्यू में पहली बार 2.6% की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान पेटीएम का रेवेन्यू लगभग 22.7 अरब डॉलर का रहा। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस वर्ष की शुरुआत में पेटीएम की बैंकिंग यूनिट को बंद करने का ऐलान कर दिया था।
वही इस समय One 97 Communications का नेट लॉस पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। जिनकी संख्या अब लगभग 5.5 अरब डालर तक पहुंच गई है। कंपनी के शेयर में भी पिछले कुछ महीनो से काफी ज्यादा गिरावट आई है। बता दे कि साल 2010 में पेटीएम की शुरुआत विजय शेखर शर्मा ने की थी। परंतु अब RBI के ऐलान के बाद पेटीएम को काफी बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद पेटीएम के कस्टमर PhonePay पास जा सकते हैं। कंपनी का मानना है कि वह टैक्स, इंटरेस्ट और डेप्रीसीएसन के अलावा एम्पलाई इंसेंटिव में पहले से प्रॉफिट में है। इसके अलावा कंपनी ने उम्मीद जताई है कि जून तिमाही में रेवेन्यू घटकर 16 अरब रुपए तक रह सकता है। उसके बाद कंपनी के बिजनेस में सुधार हो सकता है। वही कंपनी का मानना है कि कंपनी को संतुलित करने के लिए उसे एम्पलाई कास्ट को घटाने के साथ नॉन कोर एसेट्स में भी कमी करना होगा।
गौरतलब है कि इसका सीधा मुकाबला Googl , Amazon और मुकेश अंबानी के जिओ Financial services से होता है। चौथी तिमाही में पेटीएम के लगभग 40 लाख मासिक ट्रांजैक्शंस यूजर का नुकसान हुआ है। जिसमें 57 अरब रुपए से अधिक के लोन दिए गए हैं। FIU फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर मार्च में 5 करोड रुपए से ज्यादा की पेनल्टी लगाई थी। दरअसल उसके पीछे का कारण PPBL के अकाउंट के द्वारा भेजी गई गैर कानूनी रकम की रिपोर्ट देने का उल्लंघन करना था। इस दौरान अवैध गतिविधियों में शामिल होने और उससे मिलने वाली रकम को बैंक के द्वारा भेजने को लेकर एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत FIU ने PPBL की जांच भी करवाई थी।






