Paytm

Paytm: नए साल से पहले पेटीएम ने 1000 लोगों को जॉब से निकाला, जानिए वजह – साल 2023 कर्मचारियों के लिए बेहद ही चुनौतियों भरा साल रहा। दरअसल इस दौरान दिग्गजों ने कर्मचारी की छंटनी कर दी। इसी कड़ी में पेटीएम का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल साल 2024 की शुरुआत से पहले ही कंपनी ने अपने एम्पलाइज को झटका देते हुए लगभग 1000 से ज्यादा लोगों को जॉब से निकाल दिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम अपने तमाम बिजनेस को फिर से व्यवस्थित करने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए लागत को कम करने के लिए कंपनी ने कर्मचारियों की छटनी कर दी है। वही रिपोर्ट यहां तक दावा कर रही है कि आने वाले कुछ समय में और भी लोगों की जॉब जा सकती है। पिछले कुछ महीने में भी पेटीएम (Paytm) के तमाम यूनिट से लोगों को निकाला गया है जो की कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 10 फ़ीसदी बताया जा रहा है।

साल 2023 में पेटीएम द्वारा बाहर किया जा रहे लोगों की छटनी को इस साल की सबसे बड़ी छटनियो में से एक माना जा रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। वहीं लोगों की सबसे ज्यादा जॉब लोन बिजनेस यूनिट्स से गई है। दरअसल कंपनी ने Buy Now Pay Letar (BNPL) सर्विस के तहत पर्सनल लोन देने के नियम में बदलाव कर दिया है।

पहले कंपनी इस सुविधा के तहत मर्चेंट लोन और पर्सनल लोन (Personal Loan) अपने ग्राहकों को देती थी। परंतु अब कंपनी (Paytm) छोटी रकम का लोन पेटीएम पर नहीं देगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी सर्विस को बड़े लोन पर फोकस करने का प्रयास कर रही है। हालांकि कंपनी के इस फैसले से लाखों लोग प्रभावित होंगे ।परंतु कंपनी अब बड़ी राशि के मर्चेंट लोन और पर्सनल लोन ही देगी।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।