Paytm Payment Bank में इस तारीख तक जारी रहेगी सर्विस – हाल ही में RBI ने सभी यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर दी है इस दौरान आरबीआई ने उन सभी सवालों के जवाब दिए हैं जो कि इस समय यूजर्स के मन में पेटीएम पेमेंट बैंक Paytm Payment Bank को लेकर संदेह बना हुआ है। साथ ही आरबीआई ने डेडलाइन को 29 फरवरी से 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। यानी की पेटीएम पेमेंट बैंक के सभी ऑपरेशन 15 मार्च तक जारी रहेंगे। आइए अब हम आपको प्रमुख सभी सवालों के जवाब बताते हैं।
Paytm payment Bank के अकाउंट का क्या होगा?
आपको बता दे की पेटीएम पेमेंट बैंक के बैंक अकाउंट से यूजर्स 15 मार्च 2024 तक अपने पैसे निकलवा सकते हैं। चाहे उनका करंट अकाउंट हो या सेविंग अकाउंट। वही डेबिट कार्ड के माध्यम से भी अभी इन बैंक अकाउंट से पैसे निकलवाए जा सकते हैं।
पेटीएम पेमेंट बैंक से ट्रांसफर या डिपॉजिट हो सकेगा?
पेटीएम पेमेंट बैंक से 15 मार्च 2024 के बाद पार्टनर बैंकों से स्वीप इन या रिफंड, कैशबैक, ब्याज जैसे कुछ स्वीकार्य क्रेडिट को छोड़कर ट्रांसफर और डिपाजिट नहीं किया जा सकेंगे।
FASTags, वॉलेट सर्विस और NCMC कार्ड का क्या होगा?
आरबीआई ने बताया कि पेटीएम पेमेंट बैंक के FASTags, वॉलेट सर्विस और NCMC कार्ड बैलेंस खत्म होने तक उपयोग किया जा सकते हैं। हालांकि 15 मार्च 2024 के बाद इनमें टॉप अप रिचार्ज नहीं करवाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त आरबीआई ने यूजर्स को अन्य बैंकों के FASTags और NCMC कार्ड लेने की भी सलाह दी है।
सैलरी और सरकार से मिलने वाले फायदे का क्या होगा?
ऐसे यूजर जिन्होंने पेटीएम पेमेंट बैंक को अपना प्रायमरी अकाउंट कर रखा है। उन्हें 15 मार्च 2024 के बाद सैलरी क्रेडिट होना बंद हो जाएगी। इसके लिए यूजर्स को अन्य विकल्प तलाशने होंगे। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी भी 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट में प्राप्त नहीं होगी।
ऑटोमेटिक पेमेंट और EMI का क्या होगा?
बिजली के बिल, OTT सब्सक्रिप्शन जैसे ऑटोमेटिक पेमेंट अकाउंट में बैलेंस रहने तक जारी रहेंगे। हालांकि 15 मार्च के बाद अकाउंट में क्रेडिट अमाउंट जमा नहीं किया जा सकेगा।
मर्चेंट के बिजनेस ऑपरेशन का क्या होगा?
पेटीएम क्यूआर कोड, POS, साउंड बॉक्स उपयोग करने वाले यूजर्स 15 मार्च 2024 के बाद पेमेंट रिसीव नहीं कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें अन्य विकल्प तलाश में होंगे।






