CSK

PBKS vs CSK: 28 रनों से जीती Chennai Super Kings – IPL में आज पंजाब किंग और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित किया गया। जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। वही जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई और चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला 28 रनों से जीत लिया।

मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे 7 गेंद पर 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद मैच में ऋतुराज गायकवाड भी 21 गेंद पर 32 रन बना कर राहुल चाहर के हाथों आउट हो गए। वही अगली ही गेंद पर शिवम दुबे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं मैच में डेरिल मिचेल ने 30 तथा मोईन अली ने 17 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 26 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 43 रन बनाएं।

वहीं शार्दुल ठाकुर ने भी मैच में 11 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली। हालांकि इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पहले ही गेंद पर बोल्ड हो गए। इस प्रकार चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने 3-3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त अर्शदीप सिंह के नाम 2 तथा सैम करन के नाम एक सफलता रही।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से जॉनी बेयरस्टो 7 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। वहीं इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रिले रूसो भी बिना अपना खाता खोले तुषार देशपांडे का दूसरा शिकार बन गए। वहीं मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन तथा शशांक सिंह ने 27 रन बनाए। इसके अतिरिक्त कप्तान सैम करन 11 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। वही हर्षल पटेल ने 12 तथा राहुल चाहर ने 16 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए हरप्रीत बरार ने भी 13 गेंद पर 2 चौके लगाते हुए नाबाद 17 रनो की पारी खेली।

हालांकि पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई और Chennai Super Kings ने यह मुकाबला 28 रनों से जीत लिया। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वही इसके अलावा तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह के नाम 2-2 तथा शार्दुल ठाकुर और मिचेल सेंटनर के नाम 1-1 सफलता रहीं। इस मुकाबले में जीत के बाद Chennai Super Kings की टीम पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।