PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया, सैम करन ने लगाया अर्धशतक – IPL 2024 का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां पर 15 महीने बाद ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। वही जवाब में पंजाब ने चार गेंद शेष रहते 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।
Delhi Capitals ने बनाए 174 रन
IPL 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाएं। इस दौरान डेविड वार्नर ने 21 गेंद पर 29 तथा साई होप ने 25 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में मिचेल मार्च ने 20 और अक्षर पटेल ने 21 रन अपनी टीम के लिए जोड़े।
इसके अलावा मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए 13 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली। वही मैच में इंपैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरल ने हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 25 रन बना डाले। इस दौरान अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रन बना डालें। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्शल पटेल ने दो विकेट लिए तो वही रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर के नाम एक-एक सफलता रही।
सैम करन ने जड़ा अर्धशतक
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 16 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। हालांकी फिर वह इशांत शर्मा के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं मैच में जॉनी बेयरस्टो भी तीन गेंद पर 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। हालांकि फिर प्रभ सिमरन सिंह ने 26 तथा सैम करन ने 63 रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। मैच में सैम करन ने 47 गेंद पर छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 63 रनों की पारी खेली।
वही फिर लियाम लिविंगस्टोन ने छक्का लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे की मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 38 रन बना डाले। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए तो वही एक सफलता इशांत शर्मा के नाम रही। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सैम करन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।







