PBKS vs GT: Gujarat Titans ने 3 विकेट से जीता मैच – IPL में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और Gujarat Titans के बीच खेला गया। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मुल्लनपुर चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। जहां पर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। वही जवाब में Gujarat Titans की टीम ने 5 गेंद शेष रहते तीन विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
मैच में Punjab Kings ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान कप्तान सैम करन ओपनिंग करने आए। हालांकि वह 20 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हो गए। वहीं मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 21 गेंद पर 35 रन बनाए तथा वह मोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अलावा मैच में राइली रूसो ने 9 रन, जितेश शर्मा ने 13, हरप्रीत सिंह ने 14 तथा हरप्रीत बरार ने 29 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में हर्षल पटेल बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। इसके अलावा मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने 6 तथा शशांक सिंह ने 8 रन बनाए। इस प्रकार पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं Gujarat Titans की ओर से साइ किशोर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तथा नूर अहमद और मोहित शर्मा के नाम दो-दो विकेट रहे तथा राशिद खान के नाम भी एक सफलता रही।
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 11 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में कप्तान शुभमन गिल भी 29 गेंद पर 35 रन बनाकर चलते बने। वहीं साई सुदर्शन ने 31 तथा अजमतूल्लाह उमरजाई ने 13 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में शाहरुख खान 8 तथा राशिद खान 3 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर राहुल तेवतिया ने 18 गेंद पर 36 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने 5 गेंद शेष रहते ही तीन विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। Punjab Kings की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए तथा लियाम लिविंगस्टोन ने 2 एवं अर्शदीप सिंह और सैम करन ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में जीत के बाद Gujarat Titans के पास 8 अंक हो गए हैं।







