Mumbai Indians

PBKS vs MI: Mumbai Indians ने 9 रनों से जीता मैच – IPL में आज पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मुल्लन पुर चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाएं। वही जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मुंबई इंडियंस ने यह मैच 9 रनों से जीत लिया।

मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लबाजी करते हुए Mumbai Indians की ओर से ईशान किशन 8 गेंद पर 8 रन बनाकर रबाडा का शिकार हो गए। वहीं मैच में रोहित शर्मा भी 36 तथा कप्तान हार्दिक पंड्या 10 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 78 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी 18 गेंद पर नाबात 34 रन अपनी टीम के लिए बनाए। इस प्रकार मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना डालें। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा सैम करन ने 2 तथा रबाडा ने 1 विकेट चटकाया।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से शुरुआती चार बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। दरअसल कप्तान सैम करन ओपनिंग करने उतरे। हालांकि वह 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में रिले रोसोव 3 गेंद पर 1 रन तथा लियाम लिविंगस्टोन 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं फिर मैच में हरप्रीत सिंह भाटिया ने 15 गेंद पर 13 तथा शशांक सिंह 25 गेंद पर 41 रनो की पारी खेली। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद पर 61 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

हालांकि फिर उनके आउट होने के बाद हरप्रीत बरार भी 20 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और पूरी टीम मात्र 183 रन पर ऑल आउट हो गई और यह मैच मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीत लिया। Mumbai Indians की ओर से गेराल्ड कोयेटजी और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अतिरिक्त आकाश मधवाल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस गोपाल के नाम एक-एक सफलता रही। इस मुकाबले में जीत के बाद Mumbai Indians की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।