Rajasthan Royals

PBKS vs RR: Rajasthan Royals ने Punjab Kings को 3 विकेट से हराया – आज पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मुल्लनपुर चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। वही जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने एक गेंद शेष रहते यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

मैच में शिखर धवन की अनुपस्थिति में Punjab Kings के कप्तान सैम करन और Rajasthan Royals के कप्तान संजू सैमसन के बीच टॉस हुआ। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए Punjab Kings ने 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 29 तथा आशुतोष शर्मा ने 31 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने 21, प्रभसिमरन सिंह ने 10 तथा अथर्व तायडे और जॉनी बेयरस्टो ने 15-15 अपनी टीम के लिए जोड़े। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए केशव महाराज और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए। वही युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन और ट्रेंट बोल्ट के नाम एक एक सफलता रही।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए। हालांकि फिर वह रबाडा की गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं इसके अलावा मैच में तनुष ने 31 गेंद पर 24 तथा कप्तान संजू सैमसन ने 14 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में रियान पराग ने 18 गेंद पर 23 तथा रोवमेन पावेल ने 5 गेंद पर 11 रन बनाए। हालांकि फिर शिमरन हेटमायर ने 10 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

बता दे की Rajasthan Royals ने 1 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रबाडा और सैम करन ने दो-दो विकेट लिए तथा लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह के नाम एक-एक विकेट रहा। IPL 2024 में Rajasthan Royals की टीम 6 मुकाबले में से 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।