smartwatch

स्मार्टवॉच कंपनी Pebble ने एक नई ब्रांड न्यू स्मार्टवॉच भारत के मार्केट में लॉन्च की है, Pebble Company कि इस स्मार्ट वॉच को Pebble Frost Smartwatch के नाम से भारत में लॉन्च किया है, इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 1.87 इंच की है। Pebble Frost Smartwatch की खास बात इसका लुक और डिजाइन है। Pebble Frost का Look देखने में बिल्कुल एप्पल की स्मार्ट वॉच के जैसा लगता है। Pebble Frost Smartwatch में आपको बेसिक स्मार्टवॉच फीचर्स प्रदान किया जाता है, जिनमें की ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट, स्लीप क्वालिटी एनालिसिस, एक्सरसाइज ट्रैकिंग और सभी फिटनेस ट्रैकिंग दिए गए हैँ। आप अपने स्मार्टफोन को इस स्मार्ट वॉच के साथ ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट कर सकते हैं, इसमें पेयरिंग के लिए आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। इस स्मार्ट वॉच की एक और खास बात यह भी है कि इसमें आपको 100 से ज्यादा एक से बढ़कर एक वॉचफेस देखने को मिलते हैं। भारत में Pebble Smartwatch Company ने इस वॉच को एक बजट फ्रेंडली अफॉर्डेबल स्मार्ट वॉच के रूप में मार्केट में लॉन्च किया है।

Pebble Frost की भारत में कीमत

Pebble Frost Smartwatch की भारत में कीमत करीब 1,999 रुपये है। स्मार्ट वॉच को फ्लिपकार्ट इ कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसको फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Pebble Frost Watch हमें चार अलग-अलग कलर्स में देखने को मिलती है, यह स्मार्ट वॉच ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ओरेंज कलर डिजाइन के साथ मार्केट में उतारी गई है। वर्तमान समय में इंडिया में अफॉर्डेबल स्मार्ट वॉच बनाने वाली कंपनियों के बारे में बात की जाए तो बोट, नॉइस, डीजो और फायरबोल्ट का नाम सामने आता है लेकिन Pebble Company कि यह स्मार्ट वॉच बाकी कंपनियों की स्मार्ट वॉच से कम कीमत और ज्यादा फीचर के साथ भारत में लांच की गई है।

Pebble Frost Smartwatch के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

जिस प्रकार से हमें एप्पल कंपनी की स्मार्ट वॉच (Apple Watch) दिखती हैं, उसी प्रकार आपको Pebble Frost Smartwatch बिल्कुल Apple Smartwatch के जैसे लगती है। इस स्मार्ट वॉच के डिजाइन के बारे में बात करें तो एप्पल स्मार्ट वॉच की तरह ही इसमें क्राउन और राइट साइड पर दिया गया बटन, स्ट्रैप और आयताकार डिस्प्ले ही इस स्मार्ट वॉच को एक अलग लुक प्रोवाइड करता हैं। इस स्मार्ट वॉच में में 1.87 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ 100 से ज्यादा वॉचफेस भी दिए गए हैं।
आप इस स्मार्ट वॉच को ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं, तथा कॉलिंग की सुविधा के आनंद के लिए आप इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग तथा अपनी फिटनेस से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए फिशनेट ट्रैकिंग आदि फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।

Pebble Frost Smartwatch को वाटर प्रूफिंग और डस्टप्रूफिंग के लिए IP67 की रेटिंग दी गई है। इस स्मार्ट वॉच के अंदर आपको हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जिसमें मुख्य रुप से जरूरी हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्टेप काउंटर और स्लीप क्वालिटी ट्रैकिंग आदि प्रदान किए गए हैँ। स्मार्ट वॉच को स्मार्ट फोन के साथ ब्लूटूथ के थ्रू कनेक्ट करके ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। बात करें अगर इसकी कॉलिंग परफॉर्मेंस के बारे में तो स्मार्टफोन के कॉल के लिए इस स्मार्ट वॉच में एक हैंड्सफ्री ब्लूटूथ स्पीकर सिस्टम भी दिया गया है, जिससे आपको कॉलिंग पर बात करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इन सभी फीचर के अतिरिक्त भी Pebble Frost Smartwatch मैं आपको कई सारे और ढेरों फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिनमें कैलेंडर, केल्कुलेटर, ड्रिंकिंग वाटर रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर शामिल किए गए हैँ।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।