Poco

Poco Pad 5G टैबलेट भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर हुआ स्पॉट – Poco कंपनी में पिछले महीने अपना पहला टैबलेट Poco Pad को लांच किया था। इस दौरान कंपनी ने वाई-फाई मॉडल को पेश किया था। जिसमें 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। साथ ही इस टैबलेट में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10000 mAh की बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है। वही अब कंपनी टैबलेट के 5G मॉडल को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इस दौरान बताया जा रहा है कि Poco Pad 5G को कंपनी भारत में लॉन्च कर सकती है। दरअसल एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि इस टैबलेट को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि मॉडल नंबर 24074PCD21I के साथ यह टैबलेट MSP की रिपोर्ट में भी नजर आया है। बता दे कि यह Redmi Pad Pro 5G का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। जिसमें कंपनी Redmi Pad Pro 5G जैसे स्पेसिफिकेशन दे सकती है। बता दे की कंपनी ने इस टैबलेट को मई के आखिर लॉन्च किया था।

जिसमें कंपनी ने 600 nits की पिक ब्राइटनेस के साथ 12.1 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध कराया था। वही टैबलेट में 6GB और 8GB रैम तथा 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन दिए थे। इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट तथा 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा उपलब्ध कराया गया था। कंपनी ने इसमें 33 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई थी। यह टैबलेट Android 14 पर कार्य करता है जिसके ऊपर HyperOS की स्किन मौजूद है। इस प्रकार Poco Pad 5G में भी इस टैबलेट से मिलते जुलते स्पेसिफिकेशन रखे जा सकते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इसमें कौन से स्पेसिफिकेशन रखे जाएंगे तथा इसे कब लांच किया जाएगा।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।