Xiaomi

POCO X5 Smartphone आया नजर, 8GB RAM तथा Android 12 OS के अतिरिक्त मिलेंगे कई और फीचर्स! – बता दें कि POCO स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बेहद ही जल्द नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और इसके लिए कंपनी ने POCO X5 Smartphone Series को ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। POCO Smartphone कंपनी द्वारा पहले ही यह आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है कि POCO X5 Series के स्मार्टफोन को भारत के स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

आपको बता दें कि POCO X5 Smartphone Series में हमें अभी शुरुआत में 2 स्मार्टफोन देखने को मिलने वाले हैं, और उन स्मार्टफोन की बात करें तो उनमें POCO X5 Smartphone तथा POCO X5 Pro Smartphone शामिल किए गए हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन तथा इन स्मार्टफोंस की भारत में कीमत आदि सभी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट के माध्यम से यह बात सामने आई है कि, POCO X5 सीरीज के स्मार्टफोन बहुत हद तक Redmi Note 12 सीरीज पर आधारित होने वाले हैं, POCO X5 Pro Smartphone, Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन का एक रीब्रांडेड स्मार्टफोन होने वाला है। इसके अतिरिक्त सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन POCO X5 स्मार्टफोन Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन का एक ट्वीक्ड वर्जन होगा। हाल ही में POCO X5 Series के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, और यह तब हुआ जब हमें गीकबेंच वेबसाइट पर POCO X5 5G Smartphone देखने में आया था, अर्थात जिससे यह आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पोको स्मार्टफोन की यह सीरीज जल्द ही लांच हो सकती है।

आपको बता दें कि गीकबेंच वेबसाइट पर जो POCO X5 Smartphone दिखाई दिया है उसे 22111317PG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बात करें अगर POCO X5 Smartphone के बारे में तो इसमें हमें Qualcomm Snapdragon 695 एसओसी देखने को मिलता है जो फोन के इंटरनेशनल मॉडल को पावर प्रदान करने का कार्य करता है, साथ ही यह भी जानकारी पता चली है कि इसके अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.21GHz होगी।

ग्राफिक्स के लिए एसओसी के साथ Adreno 619 GPU प्रोवाइड किया जाएगा। इसी के साथ-साथ गीकबेंच वेबसाइट पर दिखाई देने वाले POCO X5 Smartphone के वेरिएंट में 8GB RAM बताई गई है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी द्वारा POCO X5 के दो वेरिएंट को मार्केट में उतारा जाएगा जिसमें से पहला वैरीअंट 8GB रैम तथा दूसरा POCO X5 6GB RAM के साथ मार्केट में लांच किया जा सकता है।

Poco X5 Smartphone में हमें Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोवाइड किया गया है। तथा इसके अतिरिक्त यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि MIUI 13 को डिफॉल्ट रूप से इंस्टॉल करवा दिया जाएगा। लेकिन अगर किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पाता है तो लांच होने के कुछ ही हफ्तों बाद POCO Smartphone Company द्वारा Android 13 वाला एक OTA अपडेट दीया जाएगा। POCO X5 5G फोन सफलतापूर्वक सिंगल कोर स्कोर 693 और मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2113 प्राप्त कर चुका है।

गीकबेंच वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त हुए जानकारियों के अतिरिक्त अन्य जानकारी वर्तमान समय तक कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से नहीं बताई गई है । लेकिन फिर भी इस बात के आसार बेहद अधिक लग रहे हैं कि POCO X5 Series Smartphone काफी हद तक Redmi Note 12 Smartphone पर आधारित होने वाला है। और इसी आधार पर यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि POCO X5 Series के Smartphone स्मार्टफोन में हमें 6.7 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

बात करें अगर स्मार्ट फोन के कैमरा सेटअप के बारे में तो इसमें रियल साइट पर हमें ट्रिपल कैमरा सेटअप प्रोवाइड किया गया है जिसमें से मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का होने वाला है, इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन में हमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा प्रदान किया जा सकता है । इस स्मार्टफोन के साथ हमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती हैं जो कि 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिल सकती है। अगर बात करें स्मार्ट फोन के स्टोरेज के बारे में दो इस फोन में हमें LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज माध्यम प्रदान किया जा सकता है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।