Poco X6 Pro में मिलेगा नया HyperOS, 11 जनवरी को होगा लॉन्च – Xiaomi Poco X6 Pro स्मार्टफोन भारत और इंटरनेशनल मार्केट में 11 जनवरी को लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष चीन में लॉन्च किए गए Redmi K70E का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। हाल ही में Poco की यूनिट की ओर से X पर किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में Xiaomi का नया HyperOS दिया जा रहा है।
दरअसल HyperOS यूजर इंटरफेस को सबसे पहले Xiaomi 14 सीरीज के साथ लाया गया था। वही एक अन्य पोस्ट में इस स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर 1.4 मिलियन से भी अधिक होने का दावा किया जा रहा है। Poco की और से दिए गए टीजर में स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाई दे रहा है। साथ ही इसके रियर में तीन सर्कुलर कैमरा यूनिट्स और एक सर्कुलर एलईडी फ्लैश यूनिट भी दिखाई दे रही है।
Xiaomi Poco X6 Pro स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एक टिप्सटर यह दावा कर रहा है कि इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन के साथ मिलने वाली है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलेगा। बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी मिलेगी।
यह स्मार्टफोन WildBoost Optimisation 2.0 फीचर्स से लैस है जो की गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। साथ ही इसमें बेहतर कुलिंग के लिए स्टेनलेस स्टील 5000 mm2 वेब चैंबर भी दिया जा रहा है। हाल ही में एक टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने इस स्मार्टफोन का अनबॉक्सिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। हालांकि यह वीडियो ऑफिशियल नहीं बताया जा रहा है। परंतु इस वीडियो में इस स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में ब्लैक कलर का केस, यूएसबी Type C एडेप्टर और 67 W का चार्जर दिखाई दे रहा है।






