Polestar Phone हुआ लॉन्च, मिलेगा 16GB RAM और कई AI फीचर्स – इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Polestar अब स्मार्टफोन मार्केट में भी कदम रखने जा रही है। दरअसल हाल ही में कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Polestar Phone लॉन्च किया है जो की में Meizu 21 Pro का री ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। बता दे कि Meizu 21 Pro और Polestar Phone के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक समान है। गौरतलब है कि Polestar कंपनी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण करती है वहीं अब यह कंपनी स्मार्टफोन बाजार में भी दस्तक देने जा रही है। आइए अब हम आपको Polstar Phone के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Polestar Phone के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Polestar Phone में 1368 x 3192 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1850 नीट की पिक ब्राइटनेस के साथ 6.79 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है। यह स्मार्टफोन 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है तथा इसमें आपको अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 5050 mAh बैटरी के साथ आता है। जिसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा तथा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा उपलब्ध है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है।
यह स्मार्टफोन कुछ AI फीचर्स भी ऑफर करता है जिसमें कि AI इमेज सर्च, टेक्स्ट समराइजेशन और इमेज जेनरेशन फीचर्स शामिल है। इसके अलावा यह Polestar इलेक्ट्रिक वाहनों को कंट्रोल करने के लिए पॉलिएस्टर लिंक के साथ आता है। जिससे कि यूजर अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के स्टेटस को मॉनिटर भी कर पाएंगे। बता दे कि यह स्मार्टफोन Polestar Phone ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। जिसे की Flyme OS का थीम वर्जन भी बताया जा रहा है।
Polestar Phone की कीमत
इस स्मार्टफोन के 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 84,954 रुपए बताई जा रही है। यह स्मार्टफोन इस समय चीन में उपलब्ध है। ग्लोबल स्तर पर यह स्मार्टफोन उपलब्ध होगा या नहीं इसके बारे में कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।






