BGMI

SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ PUBG Mobile ने की साझेदारी, अब सुपरकार चला पाएंगे प्लेयर्स – हाल ही में अमेरिका कार निर्माता SCC नॉर्थ अमेरिका के साथ PUBG Mobile ने एक साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के बाद PUBG खेलने वाले प्लेयर्स को SCC की दो हाइपरकार Tuatara Striker और Tuatara का उपयोग करने को मिलेगा। आइए अब हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Tuatara और Tuatara Striker PUBG मोबाइल में हुई शामिल

PUBG Mobile में शामिल होने वाली यह दोनों कार 482 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड वाली सबसे तेज प्रोडक्शन कार का रिकॉर्ड बनाने वाली कार है। बता दे कि यह कार 9 जुलाई तक गेम में उपलब्ध रहने वाली है। Tuatara और अपने डिजाइन और फ्यूचर स्टिक लुक वाली Tuatara Striker दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Tuatara Striker ब्लू नाइटस्केप और डॉन एज में उपलब्ध है तो वही Tuatara स्काई क्रेन और रोज फैंटम में उपलब्ध होगी।

आमतौर पर SCC की कारें अपने पावरफुल ट्विन टर्बो चार्जड v8 इंजन के लिए लोकप्रिय है। हाल ही में आए PUBG Mobile के अपडेट के बाद इन हाइपरकारों की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें पहली बार 120fps विकल्प को पेश किया गया है। बता दे कि यह अपडेट अभी केवल उन स्मार्टफोन पर कार्य करता है जो इस हाई फ्रेम रेट को सपोर्ट करते है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब PUBG ने किसी कार निर्माता कंपनी के साथ साझेदारी की हो। इससे पहले भी PUBG ने Tesla और Aston Martin कार निर्माता कंपनी के साथ साझेदारी की थी। जिसके बाद PUBG खेलने वाले प्लेयर को इन लग्जरी व्हीकल को वर्चुअल चलाने का मौका मिला था।

दरअसल गेम में इन नए और शानदार व्हीकल आने से गेम प्ले फ्रेश बना रहता है और नए यूजर को लूभाते हैं। यूजर हाइपरकारों का उपयोग अपने वर्चुअल वेल्थ दिखाने के लिए तथा स्टाइल के लिए करते हैं। वहीं इन नई कारों के अतिरिक्त PUBG मोबाइल में वर्ल्ड आफ वंडर के लिए ऑफिशियल SCC मैप्स की रिलीज का टीजर भी पेश किया है। हालांकि इन मैप्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आ पाई है। परंतु कुछ ही समय में इन मैप्स के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।