Punjab vs KKR: डीएलएस मेथड से पंजाब किंग्स ने 7 रनों से जीता मैच, अर्शदीप सिंह ने लिए 3 विकेट – आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बता दें कि 1 अप्रैल को डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को वर्षा से बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस मेथड के अनुसार 7 रनों से हरा दिया है।
गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। वहीं 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए थे। परंतु बारिश आने के कारण खेल को वहीं पर रुकना पड़ा। जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब ने यह मुकाबला 7 रनों से जीत लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभ सिमरन सिंह ने 12 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालाकी कोलकाता नाइट राइडर्स के टिम साउदी ने उन्हें आउट करते हुए अपनी टीम को पहला विकेट दिलाया। वहीं मैच में कप्तान शिखर धवन ने 29 गेंदों पर छह चौके लगाते हुए 40 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैच में भानुका राजपक्षे ने आईपीएल 2023 में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। बता दें कि भानुका राजपक्षे ने 32 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 50 रन बनाए।
वही विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 21 तथा सिकंदर रजा ने 16 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सेम करन ने नाबाद 26 तथा शाहरुख खान ने नाबाद 11 रन बनाए। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए टीम सऊदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वही उमेश यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पहला विकेट मनदीप सिंह के रूप में गवाया। बता दे कि मैच में अर्शदीप सिंह ने मनदीप सिंह को मात्र 2 रन बनाकर ही सेम करण के हाथों कैच करवा दिया। जिसके बाद रहमानूल्लाह गुरबाज ने 16 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली तथा वह नाथन एलिस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं अनुकूल रॉय ने 5 गेंदों पर 4 रन तो वही इंपैक्ट प्लेयर वेंकेटेश अय्यर ने 28 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। इन दोनों का विकेट भी अर्शदीप सिंह को मिला।
इसके अलावा मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 24 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बाद मिडील आर्डर में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह 4 बनाकर ही आउट हो गए। वहीं आंद्रे रसेल ने 35 तथा शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 8 रन बनाए।
जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए थे। इस दौरान अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। तो वही सेम करन, नाथन एलिस, सिकंदर रजा और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला। हालांकि फिर बारिश होने के कारण मैच को वहीं पर रोकना पड़ा। जिसके पश्चात डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने यह मुकाबला 7 रनों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 की शुरुआत जीत के साथ की है।
