Punjab Kings

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 5 रनों से दर्ज की जीत, नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट – 5 अप्रैल को आईपीएल के आठवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। बता दें कि गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए तो वही राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना पाई और यह मुकाबला पंजाब किंग्स ने 5 रनों से जीत लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 56 गेंदों पर नाबाद 86 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वही मैच में सलामी बल्लेबाज प्रभ सिमरन ने भी 34 गेंदों पर 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वही इसके अलावा मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने अच्छी पारी खेलते हुए 16 गेंदों पर 27 रन बनाए। हालांकि फिर वह चहल की गेंद पर रियान पराग को अपना कैच थमा बैठे। वही मैच में शाहरुख खान ने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए। हालांकि मैच में सिकंदर रजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से जेसन होल्डर ने दो विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन और यूज़वेंद्र चहल को भी एक-एक सफलता मिली।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मैच में रविचंद्रन अश्विन 4 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए तो वही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को भी अर्शदीप सिंह ने 11 रन बनाकर पवेलियन भेज दिया। इसके अलावा मैच में कप्तान संजू सैमसन ने जरूर 25 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्हें भी नाथन एलिस ने चलता कर दिया। इसके अलावा मैच में जोश बटलर ने 11 गेंद पर 19 तथा देवदत्त पडिकल ने 26 गेंद पर 21 तो वही रियान प्रयाग ने 12 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। बता दें कि तीनों ही बल्लेबाजों का विकेट नाथन एलिस को मिला।

एक समय पर ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला जीत जाएगी। परंतु फिर हिटमायर भी 18 गेंद पर 36 रन बनाते हुए रन आउट हो गए वही मैच में ध्रुव जुरेल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 20 ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 192 रन ही बना पाई और 5 रनों से यह मुकाबला पंजाब किंग्स ने जीत लिया। वहीं गेंदबाजी करते हुए नाथन एलिस ने चार ओवर में 30 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए तो वहीं अर्शदीप सिंह को भी दो सफलता मिली। राजस्थान के खिलाफ मैच जीतकर पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।