Royal Challengers Bangalore

RCB vs CSK: CSK को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची RCB – आईपीएल 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। बता दे कि दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होने वाला था। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। वहीं जवाब में सीएसके की टीम 7 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मुकाबला 27 रनों से जीत लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।

दरअसल मैच में ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस के बीच 78 रनों की साझेदारी हुई। वहीं इसके बाद विराट कोहली 29 गेंद पर 47 रन बनाकर मिचेल सेंटनर के हाथों आउट हो गए। वही मैच में कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी 39 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 54 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 23 गेंद पर 41 तथा मैक्सवेल ने पांच गेंद पर 16 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त तुषार देशपांडे और मिचेल सेंटनर ने भी एक-एक सफलता ली।

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य मिला। वहीं प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 201 रन कम से कम बनाने थे। परंतु टीम 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई। दरअसल मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड पहली ही गेंद पर मैक्सवेल को अपना विकेट दे बैठे। वहीं तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल भी चार रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर मैच में रचीन रविंद्र और अजिंक्या रहाणे ने पारी को संभाला। इस दौरान रहाणे ने 22 गेंद पर 33 रन बनाए तो वही रचीन ने 37 गेंद पर 61 रनों की पारी खेली।

वहीं मैच में शिवम दुबे 15 गेंद पर मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने 13 गेंद पर 25 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भी 22 गेंद पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। वहीं आरसीबी की ओर से यश दयाल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन और कैमरन ग्रीन के नाम एक-एक सफलता रही। इस मुकाबले में जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 14 अंकों के साथ आईपीएल 2024 के लिए प्लेऑफ कर चुकी हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।