Royal Challengers Bangalore

RCB vs DC: Royal Challengers Bengaluru ने 47 रनों से जीता मैच, प्लेऑफ के करीब – आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। वही जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मुकाबला 47 रनों से जीत लिया।

बता दे कि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी में अक्षर पटेल ने टीम की कमान संभाली। दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से विराट कोहली ने 13 गेंद पर 27 रन बनाए। वहीं इसके बाद रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 52 रन तथा विल जैक्स ने 29 गेंद पर 41 रनो की पारी खेली। वहीं कैमरन ग्रीन 24 गेंद पर नाबाद 32 तथा महिपाल लोमरोर ने 8 गेंद पर 13 रन बनाए। इस प्रकार RCB ने 20 ओवर में 187 रन बनाए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए खलील अहमद और रसिक डार सलाम ने 2-2 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त इशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत से ही कमजोर दिखाई दी। मैच में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक रन बनाकर पहले ही ओवर में चलते बने। वहीं इसके बाद अभिषेक तथा कुमार कुशाग्र 3 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में कप्तान अक्षर पटेल ने 39 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 7 खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छू पाए। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 140 रन बनाकर कॉल आउट हो गई और RCB ने यह मुकाबला 47 रनों से जीत लिया।

RCB की और से गेंदबाजी करते हुए यश दयाल ने सबसे ज्यादा 3 तथा लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और कैमरन ग्रीन के नाम भी 1-1 सफलता रही। इस मुकाबले में जीत के बाद RCB की टीम 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। RCB टीम प्ले ऑफ के काफी नजदीक पहुंच गई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।