RCB vs GT: Royal Challengers Bengaluru ने GT को 4 विकेट से हराया – आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में मुकाबला खेला गया। जहां पर गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वही जवाब में RCB ने 13.4 ओवर में 152 रन बनाते हुए चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
बता दे की मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 1 रन तथा कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हो गए। बता दे कि दोनों का विकेट मोहम्मद सिराज को मिला। वही मैच में साई सुदर्शन 6 रन, विजय शंकर 10 रन तथा राशिद खान 18 रन बनाकर चलते बने। गुजरात टाइटंस की ओर से शाहरुख खान ने 37 तथा राहुल तेवटीया ने 35 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा डेविड मिलर ने भी 30 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। मैच में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजय कुमार विषक ने 2-2 विकेट लिए। वही कैमरन ग्रीन और कर्ण शर्मा के नाम एक-एक सफलता रही।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की ओर से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। मैच में फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 64 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278 का रहा। वहीं उनके आउट होने के बाद विल जैक्स 1 रन, रजत पाटीदार 2 रन, ग्लेन मैक्सवेल 4 रन तथा कैमरन ग्रीन 1 रन बना कर चलते बने। हालांकि एक छोर पर विराट कोहली बने हुए थे।
वहीं विराट कोहली ने मैच में 27 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली। परंतु फिर वह नूर अहमद का शिकार हो गए। हालांकि फिर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 12 गेंद पर 21 तथा स्वप्निल सिंह ने 9 गेंद 15 रन बनाते हुए अपने टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। वही गुजरात टाइटंस की ओर से जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तथा नूर अहमद ने भी 2 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
