Lucknow Super Giants

RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने RCB को 28 रनों से हराया – IPL 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में आयोजित किया गया। जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से क्विंटन डी कॉक के 81 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। वहीं जवाब में RCB की टीम 19.4 ओवर में 153 रनों पर ऑल आउट हो गई और लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 28 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।

दरअसल RCB vs LSG मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान कप्तान केएल राहुल ने 14 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह मैक्सवेल की गेंद पर मयंक डागर के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं इसके बाद मैच में देवदत्त पडीकल भी 11 गेंद पर 6 तथा मार्कस स्टोइनिस 15 गेंद पर 24 रन बनाकर चलते बने। मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 56 गेंद पर 8 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 81 रनों की पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने भी 21 गेंद में एक चौका और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 40 रन बनाए। इस प्रकार लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाएं। RCB की ओर से गेंदबाजी करते हुए मैक्सवेल ने दो विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त मोहम्मद सिराज, यश दयाल और रीस टॉपले के नाम एक-एक विकेट रहा।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्थिति शुरुआत से ही खराब रही। दरअसल पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली 22 रन बनाते हुए आउट हो गए। वहीं अगले ही ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी 13 गेंद पर 19 रन बनाते हुए रन आउट हो गए। वहीं इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल दो गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। कैमरन ग्रीन भी 9 गेंद पर 9 रन बनाकर चलते बने। हालांकि मैच में रजत पाटीदार ने 21 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैच में अनुज रावत ने 21 गेंद पर 11 तथा इंपैक्ट प्लेयर महिपाल लोमरोर ने 13 गेंद पर 33 रन बनाएं।

वही मैच में मोहम्मद सिराज ने 8 गेंद पर दो छक्के लगाते हुए 12 रन बनाएं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB की पूरी टीम 19.4 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा नवीन उल हक के नाम दो सफलता रही तथा एम सिद्धार्थ, यश ठाकुर और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक-एक विकेट रहा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।