RCB vs SRH: Sunrisers Hyderabad ने 25 रनों से जीता मैच – IPL 2024 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जो की सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। बता दे कि इस मुकाबले मे सनराइजर्स हैदराबाद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट खोकर 20 ओवर में 287 रन बना डाले। जो कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना पाई और 25 रनों से यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत लिया।
मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए Sunrisers Hyderabad की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर अभिषेक शर्मा 22 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में हेनरीक क्लासेन ने 31 गेंद पर दो चौके और सात छक्के लगाते हुए 67 रन बना डालें। वही मैच में ट्रेविस हेड ने 41 गेंद पर शतक लगाते हुए 102 रनों की पारी खेली। मैच में हेड ने 9 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वहीं इसके अलावा मैच में मार्करम ने 17 गेंद पर 32 तथा अब्दुल समद ने 10 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली।
इस प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 287 रन बना डाले। जो कि आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। दरअसल मैच में आरसीबी के गेंदबाज विकेट लेने में नाकामयाब रहे और उनकी जमकर धुलाई हुई। मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने चार ओवर में 52 रन देते हुए दो विकेट लिए। वही एक सफलता रीस टॉपली के नाम रही।
288 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली 20 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 28 गेंद पर 62 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स, रजत पाटीदार और सौरव चौहान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि यदि दिनेश कार्तिक आखिर तक मैदान पर बने रहे तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह मुकाबला जीत जाएगी। हालांकि फिर दिनेश कार्तिक 35 गेंद पर 83 रन बनाकर आउट हो गए।
अपनी पारी में दिनेश कार्तिक ने 5 चौके और 7 गगन चुंबी छक्के भी लगाए। वहीं मैच में महिपाल लोमड़ी ने 11 गेंद पर 19 तथा अनुज रावत ने 14 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली। हालांकि टीम 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना पाई और सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 25 रनों से जीत लिया। वहीं Sunrisers Hyderabad की ओर से पेट कमिंस ने 3, मयंक मारकंडे ने 2 तथा टी नटराजन ने एक विकेट लिया। मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
