RCBW vs MIW: मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में पहुंचीं RCB – आज अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। वही मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 130 रन ही बना पाई और RCB में यह मुकाबला पांच रनों से जीत लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम वूमेन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।
दरअसल मैच में कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज इस डिवाइन और स्मृति मंधाना ने 10-10 रनो की पारी खेली ।वही मैच में दिशा बिना अपना खाता खोले ही आउट हो गई। हालांकि फिर एलिस परी ने 50 गेंद पर आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 66 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 14, मोलिननक्स ने 11 तथा जी वेरेहम ने 18 रनों की पारी खेली। इस प्रकार आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बना डालें। मुंबई इंडियंस की ओर से हेले मैथ्यूज, इशाक और नेट सेवियर ब्रंट ने दो-दो विकेट चटकाए।
वहीं 135 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से पहले मैथ्यूज ने 14 गेंद पर 15 रनों की पारी खेली और वह श्रेयंका पाटिल का शिकार हो गई। वहीं इसके अलावा मैच में यास्तिका भाटिया ने 27 गेंद पर 19 रन बनाए। वही मैच में नेट सेवियर ब्रंट ने 23 तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रनो की पारी खेली। मैच में सजना 3 गेंद पर 1 तथा पूजा वस्त्राकर 4 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गई। आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 12 रनों की आवश्यकता थी। परंतु टीम मात्र 7 रन ही बना पाई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यह मुकाबला 5 रनों से जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए तो वहीं एलिस पेरी, मोलिनक्स, वेरेहम और आशा के नाम एक-एक सफलता रही। आपकी जानकारी के लिए बता दे की रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ 17 मार्च को WPL 2024 का फाइनल मुकाबला खेलेगी।







