Realme 10 5G 2023

Realme 10 4G के पेश होने से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत, डिज़ाइन तथा स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स सामने आ चुके है। स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स लीक किए गए है इसमें पता चला है कि 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले तथा डुअल कैमरा इसमें होगा। मीडियाटेक हीलियो G99 SoC फोन में होने की बात सामने आई है। 50MP का प्राइमरी कैमरा इसमें हो सकता है तथा 5000mAh की बैटरी क्षमता इसकी हो सकती है। आइए अब हम Realme के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते है।

नवंबर में इस स्मार्टफोन के पेश होने की संभावना है। परंतु इस स्मार्टफोन की कीमत, डिज़ाइन तथा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी इसके पेश होने से पहले ही ऑनलाइन सामने आ चुकी है। एक टिप्सटर ने बताया है कि 17 हजार से 19 हजार रूपये के बीच इस फोन की प्राइस हो सकती है। पारस गुलानी नामक टिप्सटर ने बताया है कि 15 हजार रूपये ऑफर्स लगाने के बाद बेस मॉडल की प्राइस भी हो सकती है। इसके सिवा स्मार्टफोन के रेंडर्स भी साझा किए गए है। मल्टीपल कलर्स में फोन को देखा जा सकता है। पंच होल डिज़ाइन भी डिस्प्ले में देखा जा सकता है।

ड्यूल रियर कैमरा इसमें होगा तथा 50MP का प्राइमरी लेंस इसमें देखने को मिल सकता है। पावर बटन, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर तथा वॉल्यूम बटन फोन के दाहिनी ओर होगा। 180Hz का रिफ्रेश रेट फोन में देखने को मिल सकता है। मीडियाटेक G99 SoC से यह लैस होगा। 5GB तक एक्सपेंडेबल रैम फीचर फोन में देखने को मिल सकता है।

जैसा कि आपको पहले बताया गया है कि 50MP का प्राइमरी सेंसर इसमें होगा तथा 2MP का मैक्रो शूटर भी इसके साथ में देखने को मिल सकता है। 16MP का कैमरा फ्रंट में सेल्फी के लिए दिया जा सकता है। 5000mAh की बैटरी क्षमता इसकी बताई गई है तथा 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ यह आ सकती है। Realme 10 Pro+ तथा Realme 10 वनिला सीरीज में पेश किए जाने की संभावना है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है