Realme ने आज अपना नया स्मार्टफोन Realme 10 4G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के लीक्स पिछले कई हफ्तों से सामने आ रहे थे। परंतु Realme ने आज इस स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर इस स्मार्टफोन में दिया गया है। वहीं कैमरे के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वही डिस्प्ले इसमें अमोलेड की दी गई है। आइए हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स तथा कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme 10 4G की प्राइस
पिछले कई दिनों से इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानकारी सामने आ रही थी। हाल ही में कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च के साथ कीमत भी जारी कर दी है। बता दे कि लगभग 229 डॉलर यानी 18,600 रुपए इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरीअंट की प्राइस है। वही 249 डॉलर यानी 20,200 रुपए इस फोन के 4GB रैम 128GB वेरिएंट की प्राइस है। इसके अतिरिक्त 269 डॉलर लगभग 21,800 रुपए इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वही स्मार्टफोन को 279 डॉलर यानी 22,600 रुपए में 8GB रैम 128GB स्टोरेज वैरीअंट में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के हाई वेरिएंट की बात की जाए तो 299 डॉलर यानी 24,300 रुपए स्मार्टफोन के 8GB राम 256GB वेरिएंट की प्राइस है। कलर ऑप्शन के लिए यह स्मार्टफोन रश ब्लैक और क्लेश व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
बता दें कि इस स्मार्टफोन की सेल 10 नवंबर यानी कल से इंडोनेशिया में प्रारंभ हो जाएगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Realme 10 4G के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस
Realme 10 4G स्मार्टफोन एंड्राइड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर कार्य करता है। 6.4 इंच की इस फोन में फूल एचडी प्लस अमोलेड डिस्प्ले मिलती है। 98% कवरेज को यह NTSC कलर गेमेट के लिए सपोर्ट करती हैं। वहीं कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी डिस्पले पर मौजूद कराई गई है। यह स्मार्टफोन एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है इसमें दोनों नैनो सिम उपयोग की जा सकती हैं। MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर इस स्मार्टफोन में दिया गया है तथा स्मार्टफोन में ARM G57 MC2 GPU तथा 8GB रैम की पेअरिंग है। वही स्मार्टफोन को वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है। जिसमें आप 8GB तक वर्चुअल रैम प्राप्त कर सकते हैं जो कि इसके परफॉर्मेंस को और बढ़ा सकती है।
वही कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो ड्यूल कैमरा इस स्मार्टफोन में मिलता है। इसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का उपलब्ध कराया गया है जिसमें कि यूजर्स को 70 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया जाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में सेकेंडरी कैमरा 2MP का उपलब्ध कराया गया है। वहीं सेल्फी कैमरे के लिए स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए Realme 10 4G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, गेलीलियो, ग्लोनास, बीईडू, NFC, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.3, GPS/AGPS और Wi-fi 802.11 a/b/g/n/ac मिलता है। वही इस स्मार्टफोन में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सेंसर्स के लिए इस स्मार्टफोन में मैग्नेटिक इंडक्शन, एक्सीलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी तथा लाइट सेंसर दिए गए हैं। Realme 10 4G का वजन 178 ग्राम है तथा इसके डायमेंशन के लिए लंबाई 159.9mm, चौड़ाई 73.3mm और ऊंचाई 7.95mm है।
