Realme logo

Realme 12 Pro 5G स्मार्टफोन सीरीज 200MP कैमरे के साथ इस महीने होगी लॉन्च, जानिए सभी फीचर्स – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारतीय बाजार में जल्द ही Realme 12 Pro 5G सीरीज को लॉन्च करने वाली है। जिसके लिए कंपनी ने कंफर्मेशन भी दे दिया है। वही आपको बता दे की Realme 12 Pro 5G सीरीज पिछले साल लॉन्च की गई Realme 11 Pro सीरीज के सक्सेसर के तौर पर आने वाली है। आइए अब हम आपको Realme 12 Pro सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं।

हाल ही में Realme India ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक टीजर साझा किया था। जिसमें पता चलता है कि भारतीय बाजार में Realme 12 Pro 5G सीरीज जनवरी के महीने में लांच होगी। दरअसल इस टीजर में लिखा है कि जनवरी 2024 में मिलते हैं।

माना जा रहा है कि इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी Realme 12 Pro 5G और Pro Plus 5G वेरिएंट को शामिल कर सकती है। इस स्मार्टफोन के टीज़र को शेयर करते हुए कंपनी ने #PeriscopeOver200MP के साथ पोस्ट किया है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि दोनों ही स्मार्टफोन पेरिस्कोप लेंस के साथ आएंगे या नहीं।
वही इस सीरीज के स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की भी पुष्टि की गई है। कंपनी ने आने वाली इस सीरीज के बारे में बाकी कोई जानकारी नहीं दी है। परंतु आने वाले कुछ दिनों में इस सीरीज की लॉन्च तारीख और कीमत इत्यादि के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।

हालांकि इस सीरीज के Realme 12 Pro Plus स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं 12 Pro में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो 12 Pro Plus स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का ओमनी विजन OV64B पेरिस्कोप कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलने वाला है। जबकि 12 Pro स्माटफोन में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस उपलब्ध होगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।