Realme TechLife Buds T100 TWS

Realme Buds Air 6 Pro इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानिए कीमत – Realme अपने Buds Air 6 Pro को 20 जून को भारत में लॉन्च करने वाली है जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने कर दी है। बता दे कि इस दौरान कंपनी Realme GT 6 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि Realme Buds Air 6 Pro पहले से चीन में लॉन्च किया जा चुके हैं। वहीं अब यह भारत में भी जल्द ही लांच होने वाले हैं। इन एयर फोन में आपको नॉइस कैंसिलेशन, Hi Res सर्टिफिकेशन और ड्यूल डिवाइस कनेक्शन मिलता है। बता दे की यह इयरबड्स Buds Air 6 के प्रो वर्जन के रूप में लॉन्च होंगे। कंपनी दावा कर रही है कि यह TWS केस के साथ 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकेंगे। आइए अब हम आपको इन इयरबड्स के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Realme Buds Air 6 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इन Earbuds में आपको 6mm ट्वीटर और 11mm वूफर के साथ डुएल ड्राइवर सेटअप मिलता है। Earbuds में कॉल के लिए AI डीप नॉइस कैंसिलेशन फीचर उपलब्ध है। वही यह डुअल नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन के साथ 50dB ANC कर पाने में सक्षम है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो कंपनी दावा कर रही है कि यह इयरबड्स एक बार फुल चार्ज करने पर 40 घंटे तक उपयोग किया जा सकते हैं। वहीं यह केवल 7 मिनट के चार्जिंग में 7 घंटे का ऑडियो प्लेबैक दे सकते हैं। यह Earbuds पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP55 सेटिंग के साथ आते हैं।

गौरतलाप है कि चीन में इन Earbuds को गैलेक्सी टाइटेनियम शैडो और ग्लेशियर सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध किया गया था। लॉन्च की पुष्टि करने वाले पोस्ट में Realme Buds Air 6 Pro ग्रे कलर में दिखाई दे रहे हैं।

Realme Buds Air 6 Pro की कीमत और उपलब्धता

भारत में यह इयरबड 20 जून को दोपहर 1:30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। इसके बाद आप Realme India और Flipkart से इन Earbuds को खरीद पाएंगे। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन buds की कीमत के बारे में ऐलान नहीं किया है। इसकी कीमत लॉन्च इवेंट में ही पता चलेगी। वही आपको बता दे की Buds Air 6 Pro को चीन में कंपनी ने 5500 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था। वहीं भारत में भी इन buds की कीमत इसके ही लगभग रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है