भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन – पिछले हफ्ते Realme ने देश में अपना GT 6T स्मार्टफोन लॉन्च किया था। बता दे कि इसके साथ ही कंपनी ने देश में GT सीरीज की वापसी करवाई है। बता दे कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है। वहीं अब कंपनी GT 7 Pro को भी जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
Realme के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने GT 5 Pro को भारत में लॉन्च नहीं करने का कारण पूछने पर बताया कि कंपनी जल्द ही GT 7 Pro लॉन्च करने वाली है। दरअसल पिछले साल चीन ने GT 5 Pro को लांच किया गया था। जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। वहीं Realme GT 7 Pro अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने Narzo N65 5G स्मार्टफोन को लांच किया है। जिसमें कंपनी ने 15 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है तथा इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस डिस्पले मिलती है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11499 रुपए निर्धारित की गई है तो वहीं इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12499 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन पर कंपनी 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। बता दे कि यह स्मार्टफोन Deep Green और Amber Gold कलर में उपलब्ध है।
इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिलता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को आप 2TB तक बड़ा भी सकते हैं। वही डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस डिस्पले 625 Nits ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस है।
