जैसा कि हम सभी जानते हैं Realme एक चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी है जो समय-समय पर अपने नए नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करती रहती है और इसी श्रंखला में Realme के नए स्मार्टफोन GT Neo 5 के दो प्रकार के वेरिएंट्स अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च होने वाले हैं। इन दो स्मार्टफोन वेरिएंट्स में से एक मैं आपको 4,600mAh की बैटरी मिलेगी जो की 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी तथा दूसरे वेरिएंट में आपको 5,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी जो कि 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Realme Smartphone Company ने Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन जैसे कैमरे और बैटरी के बारे में जानकारी लीक हो चुकी है। Realme GT Neo 5 में Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा को ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ यूजर को प्रोवाइड किया जा सकता है। Realme GT Neo 5 के इस देसी फिकेशन से जुड़ी जानकारी को चाइनीज टिप्सटर Digital Chat Station द्वारा दिया गया है, उन्होंने ने Weibo पर दावा किया है कि Realme GT Neo 5 को दो अलग-अलग वैरीअंट लॉन्च किए जाएंगे जो कि विभिन्न बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में उतरने वाले हैं । Realme GT Neo 5 कि लॉन्च से पहले ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रियल मी स्मार्टफोन की GT सीरीज मार्केट में पहले से मौजूद Realme GT Neo 3 के स्मार्टफोन को रिप्लेस करने वाली है। आपको बता दें कि Realme GT Neo 5 Series के स्मार्टफोन को अगले साल के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme GT Neo 5 सीरीज के लॉन्च होने मैं थोड़ा वक्त लग सकता है क्योंकि रियल मी कंपनी ने सितंबर में Realme GT Neo 3T सीरीज के स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च किया था। Realme GT Neo 3T मैं आपको 80W सुपरफास्ट चार्जिंग दिया जाता है। आपको बता दे कि रियलमी कंपनी यह दावा कर रही है कि Realme GT Neo 5 Smartphone को जिस प्राइस रेंज में लांच करने वाले हैं वह अब तक के समय में उस प्राइस रेंज में सबसे तेज चार्ज होने वाले स्मार्टफोन्स में से एक साबित होने वाला है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन लीक हुई है, और इन्हीं के माध्यम से हमें यह पता चलता है कि Realme GT Neo 5 Smartphone में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले E4 AMOLED डिस्प्ले होगी जिसमें हमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा, इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी के साथ 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलने वाला है।
आपको बता दें कि Realme GT NEO 3T Smartphone 3 अलग-अलग प्रकार के ट्रेंडी कलर्स में उपलब्ध है। Realme GT NEO 3T हैंडसेट 3 स्टोरेज वेरिएंट मैं मार्केट में उपलब्ध है जिसमें Realme GT NEO 3T 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है तथा दूसरे वेरिएंट Realme GT NEO 3T 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और और तीसरे वेरिएंट की कुल कीमत 33,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB रैम + 256GB की इंटरनेट स्टोरेज मिलती है।
जैसा कि हमें ज्ञात है कि Realme GT Neo 3T में आपको 6.62 इंच का E4 एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी+ रेजॉलूशन, 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिलता है, जिसमें 1,300 निट्स की ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमेट है। इसकी एक और खास बात यह है कि इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो 92.6 प्रतिशत की है, जो कि इसे बाकी स्मार्टफोन से थोड़ा अलग बनाती हैं। इस स्मार्टफोन में आपको इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर प्रदान किया गया है। अगर इसके रैम और रोम के बारे में बात करें तो यह 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको वर्चुअल रैम एक्सपेंड करने का भी फीचर प्रोवाइड किया गया है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाली 5,000mAh की बैटरी 80W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Realme GT NEO 3T Smartphone में बैक साइड में तीन कैमरा दिए गए हैं जिसमें से 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा स्मार्टफोन में प्रदान किए गए हैं। सेल्फी कैमरा के बारे में बात करें तो सामने आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
