Realme logo

Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 240W फास्ट चार्जर के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स – भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने दबदबे को बरकरार रखने के लिए चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 को आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया। यह स्मार्टफोन लॉन्च होते ही सीधे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां जैसे Xiaomi, Vivo, Redmi आदि के स्मार्टफोन को टक्कर देने वाला है। आपको बता दें कि रियलमी कंपनी का यह Realme GT Neo 5 Smartphone आधिकारिक तौर पर 9 फरवरी को कंपनी द्वारा लांच किया गया। रियल मी कंपनी द्वारा ऑफिशियली इस स्मार्टफोन के बारे में कई ऐसे फीचर्स बताए थे जिसके कारण इस स्मार्टफोन की मार्केट में हाइप बनाई गई। इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में आपको बताएं तो Realme GT Neo 5 Smartphone में हमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलती है।

जिस प्रकार रियल मी कंपनी के सभी स्मार्टफोन के कैमरा क्वालिटी बहुत ही शानदार होती हैं। उसी प्रकार इस स्मार्टफोन में भी फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और अधिक बेहतरीन बनाने पर फोकस किया गया है। कैमरा क्वालिटी को और अधिक इनहेल्स करने के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के लिए Sony IMX890 मेन सेंसर का उपयोग किया गया है। GT Neo 5 Smartphone में प्रोसेसर के बारे में बात करें तो Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 रियलमी द्वारा प्रोवाइड किया गया है।

इसी के चलते कंपनी द्वारा लांच के दो दिन पहले आधिकारिक रूप से Realme GT Neo 5 फोन के कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी प्रदान करी हैं। चाइना की एक बेहद ही प्रसिद्ध सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर एक पोस्ट के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि Realme GT Neo 5 Smartphone में हमें AMOLED डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा जो कि 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में हमें यही डिस्प्ले प्रदान किया गया है। जोकि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है । कुछ ही समय पहले रिपोर्ट के माध्यम से यह भी जानकारी प्राप्त हुई थी कि स्मार्टफोन की डिस्प्ले का साइज करीब 6.74 इंच का होगा।

ऐसे यूजर्स जो रियल मी के स्मार्टफोंस के कैमरा क्वालिटी को बेहद ही बारीकी से पढ़ते हैं उनके लिए यह स्मार्टफोन काफी अधिक मायने रखता है। Realme भी इस बात को समझती है और इसीलिए GT Neo 5 Smartphone मैं कंपनी ने कैमरा क्वालिटी का खास तौर पर ध्यान रखा है। रियलमी जीटी नियो 5 स्मार्टफोन के कैमरा क्वालिटी और स्पेसिफिकेशंस में बारे में चर्चा करें तो इसमें कंपनी द्वारा Sony IMX890 सेंसर प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि GT Neo 5 स्मार्टफोन में हमें OIS सपोर्ट भी देखने को मिलता है । इसका सीधा अर्थ यह होता है कि स्मार्टफोन की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय आपको अधिक से अधिक स्टेबल फुटेज कैप्चर करने में बहुत अधिक सहायता प्राप्त होने वाली है।

Realme GT Neo 5 Smartphone में Turbo Raw फीचर भी कंपनी द्वारा प्रदान किया जा रहा है । Turbo Raw फीचर के माध्यम से फोटो क्लिक करते समय इमेज सेंसर अपने इंटेलिजेंस से फोटो क्वालिटी के साथ ज्यादा छेड़खानी नहीं कर पाएगा और जो फोटो क्लिक होगी, वह बिल्कुल रियल पिक्चर आपके सामने क्लिक करके पेश करी जाएगी। यहां पर देखने वाली बात यह होगी कि वर्तमान समय में किसी स्मार्टफोन में हमें Turbo Raw Feature शायद ही देखने को मिला है।

Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन में हमने अभी तक कैमरा क्वालिटी तथा इसके बाकी फीचर्स के बारे में बात कर ली लेकिन अब बात करते हैं स्मार्टफोन के सबसे जरूरी भाग और वह इसका प्रोसेसर है। Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन में हमें Qualcomm के Snapdragon 8+ Gen 1 SoC का प्रोसेसर मिलता है।

इस स्मार्टफोन के लुक्स के बारे में बात करें तो यह फोन हमें मैटे फिनिश लुक में देखने को मिलता है। बैटरी के मामले में इस स्मार्टफोन में हमें 5,000mAh की बैटरी प्रोवाइड की गई है। जिसके साथ 240W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि इस Realme GT Neo 5 Smartphone के एक वैरिएंट्स में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान किया गया है। डिवाइस में हमें 4,500 स्क्वायर मिलीमीटर वाले 3D टेम्पर्ड वेपर कूलिंग चैम्बर भी मिलता है। और यह टेक्नोलॉजी के होने के कारण स्मार्टफोन इस्तेमाल के दौरान हिट नहीं पकड़ेगा और ना ही गेमिंग के दौरान बहुत अधिक गर्म होगा। Realme GT Neo 5 Smartphone नहीं मिलने वाले फीचर्स का सिलसिला यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके अतिरिक्त भी कंपनी द्वारा कई सारे फीचर्स प्रदान किए गए हैं। जिससे यह स्मार्टफोन अपने प्राइस रेंज के बाकी कंपनियों के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देने वाला है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।