Realme GT Neo 5 Smartphone हुआ लॉन्च: Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार फीचर – चाइनीस स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के साथ ही हमें इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर दिए जाने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। इस स्मार्टफोन में आपको रियल मी कंपनी के द्वारा दो चार्जिंग वेरिएंट दिए हैं। जिसमें आपको पहले वेरिएंट में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है तथा दूसरे वेरिएंट में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान किया गया है।
Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारे में बात करें तो इसमें 1.5k डिस्प्ले प्रदान की गई है। स्मार्ट फोन की डिस्प्ले में हमें 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें Sony IMX890 मेन कैमरा सेंसर दीया गया है, जोकि Turbo RAW फीचर के साथ आता है। Realme GT Neo 5 Smartphone की कीमत, सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन आदि के बारे में सारी जानकारी आगे पोस्ट में प्रदान की गई है।
Realme GT Neo 5 Smartphone की कीमत, उपलब्धता
रियल मी कंपनी के इस नए Realme GT Neo 5 Smartphone को फिलहाल चीन के स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन के बारे में बात करें तो इसमें हमें झोऊ येही (ब्लैक), सैंक्चुरी व्हाइट और पर्पल फैंटेसी कलर ऑप्शन प्रोवाइड किए गए हैं। GT Neo 5 Smartphone में चार्जिंग के आधार पर भी दो वेरिएंट्स कंपनी द्वारा निकाले गए हैं। जिसमें पहला स्मार्टफोन वेरिएंट्स 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है तथा दूसरा 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।
Realme GT Neo 5 Smartphone की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत चार्जिंग सपोर्ट के वेरिएंट्स पर आधारित है। और इसके पहले वैरीअंट Realme GT Neo 5 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन की कीमत CNY 3,199 रखी गई है जो कि भारतीय रुपयों में करीब 39,000 रुपये होती है। इस स्मार्टफोन में आपको 16GB रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है। GT Neo 5 240W के एक और मॉडल में आपको 16 जीबी रैम के साथ 1TB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान की जाती है। और उसकी कीमत CNY 3,499 यानी भारतीय रुपयों में करीब 42,600 रुपये है।
अब बात कर लेते हैं Realme GT Neo 5 Smartphone 150W चार्जिंग सपोर्ट वाले वैरीअंट के बारे में, तो इस फोन में आपको 8GB RAM के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज प्रदान की जाएगी जिसकी चीनी स्मार्टफोन मार्केट में कीमत CNY 2,499 यानी भारतीय रुपयों में करीब 30,400 रुपये निर्धारित की गई है। वही 150 वोल्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले स्मार्टफोन के दूसरे वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको 12 RAM रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है इसकी कीमत CNY 2,699 जिसे भारतीय रुपयों में कन्वर्ट करा जाए तो करीब 32,900 रुपये प्राइस बनती है। साथ ही एक और वेरिएंट जिसमें आपको 16 जीबी रैम तथा 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज प्रोवाइड की गई हैं उसकी कीमत CNY 2,899 यानी भारतीय रुपयों में करीब 35,200 निर्धारित की गई हैं।
Realme GT Neo 5 Smartphone स्पेसिफिकेशंस
अब बात कर लेते हैं Realme GT Neo 5 Smartphone के स्पेसिफिकेशंस के बारे में, सबसे पहले इस स्मार्टफोन में आपको 6.74 इंच का 1.5K AMOLED पैनल डिस्प्ले प्रदान किया गया है, इस AMOLED डिस्प्ले में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट भी प्रोवाइड किया गया है। बात करें इसके रेजोल्यूशन के बारे में तो इसमें आपको 2772 x 1240 का पिक्सल रिजॉल्यूशन प्रदान किया गया है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में चर्चा करें तो यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Realme UI 4.0 स्किन के साथ ऑपरेट करने में सक्षम है ।
Realme GT Neo 5 Smartphone में NFC सपोर्ट भी प्रोवाइड किया गया है। रियल मी के द्वारा इस स्मार्टफोन के लिए साइड में RGB LED प्रदान की गई है। जिसकी मदद से जैसे ही नोटिफिकेशन आपके स्मार्टफोन पर आएगी तो यह नोटिफिकेशन लाइट की तरह कार्य करती है और जब आपके स्मार्टफोन की बैटरी 20% से कम रह जाती है तो यह आरजीबी लाइट लाल कलर के साथ चमकने लगती है।
किसी भी स्मार्टफोन का सबसे महत्वपूर्ण भाग उसका प्रोसेसर होता है इसीलिए बात करें Realme GT Neo 5 Smartphone Processor के बारे में तो इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर के माध्यम से किसी भी टास्क को बड़ी तीव्रता के साथ करने की सुविधा मिलती है। फोन में आपको Adreno GPU 730 भी देखने को मिलता है।
स्मार्टफोन के एक और महत्वपूर्ण भाग इसके कैमरा क्वालिटी के बारे में चर्चा करें तो इसमें आपको रियल साइड में तीन कैमरा मॉड्यूल का सेटअप देखने को मिलता है। जिसमें से 50 मेगापिक्सल का मुख्य रीयर कैमरा दिया गया है, जोकि Sony IMX890 मेन सेंसर से लैस है। साथ ही दूसरा कैमरा आपको 8 मेगापिक्सल का दिया गया है जो कि अल्ट्रा वाइड लेंस का कार्य करता है तथा तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का प्रोवाइड किया गया है जो कि मैक्रो सेंसर है। बात करें स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के बारे में तो इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme GT Neo 5 Smartphone के बैटरी बैकअप के बारे में बात करें तो इसमें आपको 240W चार्जिंग सपोर्ट वाले वैरीअंट में 4,600mAh की बैटरी प्रदान की गई है तथा रियल मी कंपनी द्वारा 20V/12A एडेप्टर भी साथ में उपलब्ध करवाया गया है। रियल मी कंपनी द्वारा ऐसा दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 0 से 20% तक चार्ज मात्र 80 सेकंड के अंतर्गत हो जाता है। स्मार्टफोन की आधी बैटरी यानी 50 परसेंट चार्ज होने में मात्र 4 मिनट का समय लगता है। तथा बैटरी को जीरो से 100% तक फुल चार्ज करने में लगने वाला समय मात्र 10 मिनट ही है। साथ ही बात करें इसके दूसरे 150W चार्जिंग सपोर्ट वाले वेरिंएट के बारे में तो इसमें 5,000mAh का बैटरी बैकअप प्रदान किया गया है। इसमें भी आपको 20V/8A एडेप्टर प्रदान किया गया है। स्मार्टफोन में आपको VOOC और SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी प्रोवाइड किया गया है।
