Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा ड्यूल रियर कैमरा – भारत में Realme ने अपना Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन को लांच कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती हैं। इस स्मार्टफोन को Mediatek Dimensity 6300 SoC तथा 5000 mAh की बैटरी से जोड़ा गया है।
Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एचडी+ डिस्पले दे रही है। जिसमें आपको 625 nits की पिक ब्राइटनेस तथा 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया कंपनी इसमें 6 nm Mediatek Dimensity 6300 5G SoC प्रोसेसर दे रही है। जिसके साथ कंपनी ने 6GB की रैम जोड़ी है। बताया जा रहा है कि देश में यह इस प्रोसेसर के साथ पहला स्मार्टफोन होने वाला है। कैमरा कैपेसिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा रहा है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर उपलब्ध कराया है जिससे होल पंच कट आउट के पास चार्जिंग और अन्य अलर्ट दिखाई देते हैं। बता दे कि इस स्मार्टफोन में आपको 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही इस स्मार्टफोन में QuickCharge का फीचर भी उपलब्ध कराया गया है जो की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें आपको 5G, ब्लूटूथ और Wi-Fi के विकल्प मिलते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि इस स्मार्टफोन का वजन लगभग 190 ग्राम है। यह स्मार्टफोन कि पिछले साल लॉन्च किए Realme GT Neo 5 की जगह लेगा।
Realme Narzo N65 5G की कीमत
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Amber Gold और Deep Green कलर में पेश किया है। वही इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11499 रुपए तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 12499 रुपए रखी है। साथ ही रियलमी की ओर से इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बता दे कि स्मार्टफोन की बिक्री 31 मई से शुरू होगी जो की एक ई कॉमर्स साइट amazon और कंपनी की वेबसाइट पर खरीदी के लिए उपलब्ध होगा।
