Realme logo

अगले महीने लॉन्च होंगे Realme V50 और Realme V50s, जानिए कीमत – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme इस महीने के आखिरी में Realme GT 5 Pro को लॉन्च करेगी। बता दे की स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट मिलने वाला है। साथ ही अगले महीने यानी दिसंबर में Realme 5G स्मार्टफोन की Realme V50 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। वही रिलीज से पहले ही चीन टेलीकॉम लिस्टिंग से रियलमी के Realme V50 और Realme V50s स्मार्टफोन के बारे में पता चला है। खबरों के अनुसार यह दोनों स्मार्टफोन 10 दिसंबर तक बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि रिलीज होने से पहले ही चीन टेलीकॉम लिस्टिंग से दोनों ही स्मार्टफोन की कीमतों और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। आईए अब हम आपको इन दोनों ही स्मार्टफोन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।

Realme V50 सीरीज रियलमी 11x 5G जैसे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाली है। वही अगस्त में चीन की TENAA सर्टिफिकेट प्लेटफार्म के डेटाबेस पर मॉडल नंबर RMX3781 और RMX3783 वाले रियलमी फोन को देखा गया था। जिन्हे अब Realme V50 और Realme V50s नाम दिया गया है।

Realme V50 और Realme V50s की स्पेसिफिकेशंस

चीन टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक Realme V50 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी। इसके कैमरा की बात की जाए तो इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल तथा रियर कैमरा के रूप में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें की 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल होगा। वहीं स्टोरेज की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 8GB रैम तथा 256 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड Realme UI पर कार्य करेगा तथा इसमें 18 वोल्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार Realme V50s में भी Realme V50 जैसे वेरिएंट स्पेसिफिकेशंस और कीमत रहने की संभावना जताई जा रही है।

Realme V50 की अनुमानित कीमत

Realme V50 का बेस वेरिएंट जिसमें 4GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत कंपनी द्वारा 1199 युआन तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 1399 युआन तो वही 8GB रेम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1799 युआन निर्धारित की गई है। वही कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Realme V50 डॉन पर्पल और मिडनाइट ब्लैक शेड में उपलब्ध होगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है