Realme logo

300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर कार्य कर रहा है Realme – इस समय Realme फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के विस्तार करने पर कार्य कर रही है। हाल ही में यूट्यूब The TechChap पर हुए एक इंटरव्यू के दौरान Realme के ग्लोबल मार्केटिंग हेड फ्रांसिस वोंग ने बताया कि कंपनी इस समय 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर कार्य कर रहा है। दरअसल चार्जिंग टेक्नोलॉजी के अंतर्गत कंपनी हमेशा सबसे आगे रही है।

कंपनी ने साल 2021 में अपने जेकेGT Master Edition स्मार्टफोन में 65W डार्ट चार्ज टेक्नोलॉजी को पेश किया था। जो की मात्र 33 मिनट में 4300 mAh की बैटरी को फुल चार्ज कर सकती है। वहीं इसके अगले साल यानी साल 2022 में कंपनी ने GT Neo 3 में 150W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट पेश किया। जो की मात्र 5 मिनट में 0 से 50% तक 4500 mAh की बैटरी को चार्ज कर सकता है। वही कंपनी ने पिछले साल Realme GT Neo 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया। जो की 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह 10 मिनट से भी कम समय में फोन को फुल चार्ज कर सकता है।

वहीं अब कंपनी 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर कार्य कर रही है। इस समय Redmi 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला एकलौता ब्रांड है। 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के अंतर्गत फोन 3 मिनट से भी कम समय में 50% तक चार्ज हो जाता है तथा केवल 5 मिनट में यह फोन को फुल चार्ज कर देता है। वही Realme भी जल्द ही 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को तैयार करने वाली है। हालांकि इसके बारे में कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। गौरतलाप है कि यह टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन में कब उपलब्ध होगी इसके बारे में भी अभी कोई आधिकारिक रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

बता दे की फास्ट चार्जिंग सुविधा उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है जो एक जगह पर टिकते नहीं है। हालांकि जहां एक और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के फायदे हैं वहीं दूसरी और इसके कुछ नुकसान भी है जेसे कि फास्ट चार्जिंग स्पीड के कारण फोन ज्यादा जल्दी गर्म हो सकता है जिसका असर बैटरी पर पड़ सकता हैं। इसके अलावा कंपनी को यह भी स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि इतने हाई वोल्ट कैपेसिटी वाले चार्जिंग का सपोर्ट करने के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जाए जैसे की ज्यादा वेपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम, हालांकि इससे फोन की कीमत बढ़ सकती है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।