Redmi Pad SE टैबलेट के साथ लॉन्च होंगे Redmi Buds 5A इयरबड्स – भारत में जल्द ही Redmi Buds 5A से लांच होने वाले हैं। दरअसल Xiaomi Smarter Living 2024 इवेंट के दौरान इन earbuds को कंपनी लॉन्च कर सकती है। साथ ही कंपनी Redmi Pad SE टेबलेट को भी इस इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। इन Earbuds के लिए MI इंडिया वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट तैयार की गई है तथा लिस्टिंग द्वारा पता चला है कि इन Earbuds को व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। यह Earbuds एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर और गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट के साथ उपलब्ध होंगे।
दरअसल कंपनी अपने स्मार्टर लिविंग 2024 इवेंट पेज पर यह पुष्टि कर चुकी है कि वह Redmi Pad SE के साथ Redmi Buds 5a को भी लॉन्च करेगी तथा यह दोनों प्रोडक्ट 23 अप्रैल को लॉन्च होंगे। उपलब्ध तस्वीरों में Redmi Buds 5A सफेद और काले कलर ऑप्शन में दिखाई दे रहे हैं। जिनमें इन एयर डिजाइन मिलता है। यह Redmi Buds 5 के समान दिखाई देते हैं। इन Earbuds में 12mm डायनेमिक ड्राइवर है। इसके अलावा इसमें आपको ANC उपलब्ध कराया गया है जो की बाहरी शोर को खत्म करता है। वही कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें आपको ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी तथा गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट मिलता है। जो की यूजर को स्मार्टफोन के साथ ऑडियो डिवाइस को तुरंत पेयर करने की सुविधा उपलब्ध कराता है।
बता दे की Redmi Buds 5 को पिछले साल भारत में 2999 रुपए में लॉन्च किया था। इसे फ्यूजन पर्पल, फ्यूजन ब्लैक और फ्यूजन व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। वही Redmi Buds 5 में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई थी तथा इसमें आपको IP54 की रेटिंग भी मिलती है।






