अभी हाल ही में Kacper Skrzypek ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें आगामी Redmi K60 फ्लैगशिप सीरीज के बारे में काफी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने बताया कि Redmi K60 Series में हमें कुल 3 स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे, जिसमें Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E स्मार्टफोन मॉडल सम्मिलित रहेंगे । हाल ही में लीक हुई खबर के अनुसार, इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल का कोडनेम “Socrates” रखा गया है, इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतरेगा।
इसी के साथ साथ,Kacper Skrzypek का कहना है कि इस सीरीज के प्रो मॉडल का कोडनेम “मोंड्रियन” है जिसमें आपको Snapdragon 8+ Gen 1 Soc प्रोसेसर देखने को मिलता है। यह काफी विचित्र बात है क्योंकि आमतौर पर हाई-एंड मॉडल में काफी बेहतर चिपसेट देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस सीरीज के स्मार्टफोन Redmi K60E को रेडमी कंपनी द्वारा Redmi K60 Extreme नाम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek चिपसेट देखने को मिलता है है जिसमें Dimensity 8200 या Dimensity 9200 होने का अनुमान लगाया जा रहा है है। Redmi K60E Smartphone का कोडनेम “Rembrandt” बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि हाल ही में हुई 3 स्मार्टफोन की 3C लिस्टिंग में से सिर्फ एक के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi K60 Pro Smartphone में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसीलिए बाकी दोनों फोन में 67W फास्ट चार्जिंग की सुविधा देखने को मिलेगी। इस सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में जिस प्रकार से खबरें आ रहे हैं उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि Redmi K60 सीरीज बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि Redmi स्मार्टफोन दिसंबर में चीन में लॉन्च होने वाले हैं, और इसी के साथ यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E स्मार्ट फोन भारत सहित अन्य देशों के ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। रेडमी कंपनी द्वारा वर्तमान समय तक Redmi K60 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बारे में कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन प्रदान नहीं किए है।
