Redmi K70 सीरीज स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस हुए लीक – चीन में Redmi अपनी नई Redmi K70 सीरीज लॉन्च करने जा रही है जिसमे Redmi K70, K70 Pro और K70e स्मार्टफोन शामिल है। साथ ही कंपनी Redmi Buds 5 Pro TWS और Redmi Watch 4 को भी लॉन्च करने वाली है। आपको बता दे कि Redmi K70 सीरीज लांच होने से पहले एक लीकर ने तीनों स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। आईए अब हम आपको इन लिक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
टिप्स्टर के मुताबिक Redmi के बेस वेरिएंट Redmi K70 में ओमनी विजन OV50e 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का माइक्रो और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं इसके प्रो वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का OV50e प्राइमरी कैमरा, 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल OV50d का टेलीफफोटो कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होने की जानकारी मिल रही है। वही Redmi k70e वेरिएंट में आपको 64 मेगापिक्सल OV64B का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी इस Redmi K70 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कंफर्म नहीं हो पाए हैं। परंतु टिप्स्टर ने एक लीक में यह स्पेसिफिकेशंस बताए हैं।
वही आपको बता दे की Redmi k70e में 16GB रैम तथा 1 TB तक स्टोरेज दी जाती है। साथ ही यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट से लैस है। वहीं बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको 5500mAh की बैटरी 90 वोल्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। वहीं इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के बाद की जाए तो इसमें 6.6 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन तथा 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।
Also Read: किफायती रेंज के साथ लॉन्च हुई Noise ColorFit Pro 5 स्मार्टवॉच सीरीज, जानिए फीचर्स
वही Redmi के बेस वेरिएंट K70 में 120 वोल्ट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है तथा यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लेस है। इसके स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं जिसमें की 16GB रैम वेरिएंट के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस उपलब्ध है। वहीं इसके K70 Pro वेरिएंट की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको बेस वेरिएंट के ही जैसे 120 वोल्ट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि इसमें आपको 5120 mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है। वहीं स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 24GB तक की रैम उपलब्ध कराई गई है जो की 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आती है। वही यह सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलती है। वहीं कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन बैंगनी, नीले, सफेद और काले रंग में उपलब्ध होंगे। हालांकि अभी इनकी प्राइस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
