Redmi K80 में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, सामने आए लीक – Xiaomi कंपनी जल्द ही अपनी Redmi K80 सीरीज को लांच कर सकती है। हाल ही में इस सीरीज के नए लीक सामने आए हैं। जिससे कि इस सीरीज के स्मार्टफोन में मिलने वाली बैटरी, चिपसेट और डिस्प्ले के बारे में पता चला है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस सीरीज के बारे में ऐलान नहीं किया है। परंतु माना जा रहा है कि आगामी सीरीज Redmi K70 सीरीज की सक्सेसर होगी। जिस में कंपनी कई अपग्रेड को शामिल करने वाली है।
दरअसल लॉन्च से पहले Redmi K80 सीरीज के बारे में एक टिप्सटर ने खुलासा करते हुए बताया है कि Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन में 5500 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई जा सकती है तथा टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि इस सीरीज में Redmi K80 और Redmi K80 Pro मॉडल शामिल होंगे। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की Redmi K70 और Redmi K70 Pro में 5000 mAh की बैटरी मिलती है। वहीं टिप्स्टर ने अपनी पोस्ट में यह भी जानकारी दी है कि Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं इसके Pro मॉडल में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा जो कि अभी तक मार्केट में नहीं आया है। बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 2K डिस्प्ले दी जाएगी।
हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है कि Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन किस डिजाइन में लॉन्च होंगे। बता दे कि Redmi k70 सीरीज में कंपनी ने K70E नाम से भी एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। परंतु माना जा रहा है कि Redmi k80 सीरीज में E नाम से कोई भी मॉडल लॉन्च नहीं किया जाएगा। वही आपको बता दीजिए Redmi k70 और k70 Pro स्माटफोन में 6.67 इंच 2k के डिस्प्ले उपलब्ध कराई गई है। यह डिस्प्ले 4000 nits की पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है तथा इसमें आपको Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा की बात की जाए तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।






