Xiaomi

Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन का नया कलर वैरिएंट आया सामने – Xiaomi का फैन फेस्टिवल जल्द ही होने वाला है। जिसमें कंपनी Redmi Buds 5 Pro , Redmi Note 13 Pro Plus 5G और Redmi Watch 4 के नए कलर वेरिएंट पेश करने वाली है। दरअसल इसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro Plus 5G को टीज भी किया गया है। कंपनी ने हाल ही में Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट को आधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। Xiaomi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फोन को टीज किया है। जिसमें इस नए कलर को कंपनी ने मिस्टीक सिल्वर नाम दिया है।

Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्माटफोन अब सिल्वर फिनिश में आने वाला है। फोन के रियर पैनल पर एक शानदार डिजाइन दिया गया है। जो की X आकृति की तरह दिखाई देता है। यह फोन पर काफी ज्यादा आकर्षित और सुंदर लग रहा है।

वही आपको बता दे की Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्मार्टफोन Fusion Purple, Fusion Black और Fusion White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं इसके स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको 1.5k रेजोल्यूशन वाला 6.67 इंच का कवर्ड AMOLED डिस्पले मिलता है इसके साथ इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 7200 Ultra के साथ आता है जिसमें आपको 512GB स्टोरेज तथा 16GB रैम मिलती है। कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस जोड़ा है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।

बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो Redmi Note 13 Pro Plus 5G के बेस वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत 31999 रुपए तथा इसके टॉप वैरियंट 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 35999 रुपए है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।