Redmi Note 11R

Redmi Note 13R Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानिए सभी फीचर्स – Redmi जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे Redmi Note 13R Pro नाम दिया जा सकता है। बता दे कि इस स्मार्टफोन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। परंतु चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी 20 नवंबर को चीनी बाजार में लॉन्च कर सकती है। लिस्टिंग के बाद फोन के इमेज और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसी साल अक्टूबर 2023 में Redmi Note 13 सीरीज स्मार्टफोन को कंपनी ने लांच किया था। जिसमें Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro Plus शामिल है। आईए अब हम आपको Redmi Note 13R Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Redmi Note 13R Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन 2311FRAFDC मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच की HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इसमें आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलने वाला है। वही इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं स्टोरेज की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Mediatek MT 6833P प्रोसेसर से लैस होगा। स्मार्टफोन का वजन 174.3 ग्राम तथा लंबाई 161.11, चौड़ाई 74.95 तथा मोटाई 7.73 मिमी होगी। बता दे कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर कार्य करता है तथा इसमें एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 33 वोल्ट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 की बैटरी मिलेगी।

Redmi Note 13R Pro की कीमत

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 13R Pro की कीमत 1999 युआन लगभग 22,881 रुपए हो सकती है। वही कलर्स ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Time Blue, Midnight Black और Morning Light Gold कलर में उपलब्ध होगा।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।