Redmi Note 13R स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 12GB रैम और 50MP कैमरा – हाल ही में Xiaomi कंपनी में Redmi Note 13R स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी में इस नए स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 12R का सक्सेसर बताया जा रहा है। वही कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। इसमें आपको 5030mAh की बैटरी 33 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Redmi Note 13R के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो की 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन, 550 nits ब्राइटनेस और 120 रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट है तथा यह स्मार्टफोन HyperOS पर कार्य करता है। वही प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 SoC मिलता है। स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा लेंस के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।
बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है जो की 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का वजन 205 ग्राम तथा डाइमेंशन 168×76.28×8.32mm है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Glonass, Galileo, Bluetooth, NFC, GPS/A-GPS, USB Type C, ओर Wi FI सपोर्ट दिए गए हैं।
Redmi Note 13R की कीमत
Redmi Note 13R का बेस वेरिएंट 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 16000 रुपए, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 19000 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 8GB+256GB वेरिएंट और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश 21000 और 23000 रुपए निर्धारित की गई है। यह स्मार्टफोन Light Sea Blue, Ice Crystal और Midnight Dark कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।






